फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   House-to-house searches are being carried out to see if any Pakistani is hiding there

Noida News: घर-घर देख हो रही तलाशी, कहीं कोई पाकिस्तानी तो नहीं छिपा

Mon, 28 Apr 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
House-to-house searches are being carried out to see if any Pakistani is hiding there
रबूपुरा (संवाद)। पुलिस इन दिनों घर-घर जाकर देख रही है कि कहीं कोई पाकिस्तान का नागरिक तो नहीं छिपा है। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें में काम कर रही हैं। यह टीम संवेदनशील इलाकों में जाकर जांच कर रही हैं। लोगों से पूछताछ कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं और उन्हें तुरंत देश छोड़ने को कहा है। इसलिए स्थानीय पुलिस सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन

टीम देख रही है कि क्षेत्र में शॉर्ट टाइम वीजा वाला कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद डीजीपी ने पूरे प्रदेश को अलर्ट किया है। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी नजर रख रही है। यहां पुलिस लोगों के पास जाकर उनसे शांति बनाए रखने की अपील कर रही है। साथी अगर कोई विवाद करने का प्रयास करता है तो उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। पुलिस के साथ हुई मीटिंग में लोगों ने कहा है कि शांति के लिए अपील करने में सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संदिग्धों से की पूछताछ
शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed