फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   House collapsed in village, 2 injured

चाहलका गांव में बारिश से मकान गिरा, दादा और पोता घायल

Fri, 21 Aug 2020 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
House collapsed in village, 2 injured
चाहलका गांव में क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : ????? ??? ????? ??????????? ??? ???? ? ???? ??????? ???? ????
तावडू। चाहलका गांव में बीती रात बारिश के कारण एक मकान ढह गया। मलबे में दबने से दादा-पोता घायल हो गए। चीख सुनने के बाद अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हें एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

गांव चाहलका निवासी 75 वर्षीय नाहर खान 15 वर्षीय पौत्र साहिल के साथ बृहस्पतिवार देर घर में सो रहे थे। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 2 बजे मकान गिर गया। इसके कारण वहां सो रहे दादा और पोता मलबे में दब गए। आवाज सुनने पर वहां ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उन्होंने अन्य परिजनों की मदद से मलबा हटाकर बुजुर्ग नाहर खान और साहिल को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इसके बाद उन दोनों को परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। घटना के बारे में पीड़ित आस मोहम्मद ने एसडीएम को लिखित शिकायत दी है कि वह विकलांग है। साथ ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं है। मकान गिरने से घर में रखा सारा घरेलू सामान बर्बाद हो गया। हादसे में उनके बुजुर्ग पिता और बेटे को गंभीर चोट लगी है। घटना से वह बेहद परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed