{"_id":"5f4019de8ebc3e4ad91c8337","slug":"hotels-are-instructed-to-follow-contactless-process-like-e-wallet-and-disposable-menus-noida-news-noi531137711","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों को कोरोना से बचाव के लिए ई वॉलेट तथा डिस्पोजेबल मेन्यू अपनाने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों को कोरोना से बचाव के लिए ई वॉलेट तथा डिस्पोजेबल मेन्यू अपनाने की हिदायत
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में होटलों को खोलने की औपचारिक अनुमति शुक्रवार को प्रदान कर दी गई। हालांकि होटलों को कोरोना से बचाव के उपायों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है। होटलों को ई वॉलेट, भीड़ न होने देना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, लिफ्ट में यात्रियों की संख्या सीमित रखना, सीढ़ियों पर लोगों को दूरी बनाकर चलने, शौचालयों की सघन सफाई रखने के लिए कहा गया है।
राजधानी के होटल व्यवसायियों ने एक बैठक में यह राहत देने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए सबको साथ मिलकर काम करना होगा। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने होटल, रेस्टोरेंट तथा साप्ताहिक बाजारों को खोलने पर बुधवार की बैठक में सहमति दी थी।
डीडीएमए की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया कि राजधानी के कंटेनमेंट जोन को छोड़कर पूरी दिल्ली में होटलों को खोलने की अनुमति होगी। इसके लिए उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से चार जून 2020 को जारी एसओपी के साथ ही केंद्र तथा दिल्ली सरकार की ओर से समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
इस आदेश में कहा गया है कि होटल में गेम्स तथा बच्चों के लिए खेलने वाले स्थान को बंद रखा जाएगा। इसके स्पर्श रहित प्रक्रियाओं को भुगतान, चेक इन और चेक आउट आदि के लिए अपनाया जाएगा। इसके अलावा एसी का तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा नमी को 40-70 फीसदी रखा जाएगा।