{"_id":"684c34da900d1b131407ab6f","slug":"hospital-is-in-bad-condition-patients-are-suffering-in-extreme-heat-congress-noida-news-c-340-1-del1011-93778-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल बदहाल, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल बदहाल, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल : कांग्रेस
विज्ञापन
देवेन्द्र यादव बोले, मुख्यमंत्री झूठे दावों की जगह जमीनी हालात सुधारने पर ध्यान दें
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को दावा किया कि भीषण गर्मी के बीच अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड़ ने स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलकर रख दी है। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि राजधानी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच अस्पतालों की अव्यवस्थाएं मरीजों और तीमारदारों को दोहरी मार दे रही है। मुख्यमंत्री झूठे दावों की जगह जमीनी हालात सुधारने पर ध्यान दें।
45 डिग्री तापमान में बेहाल मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन न तो बैठने की जगह है, न पंखे और न ही पानी। परिजन टीन शेड या पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर हैं। दिल्ली सरकार की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में आने वाले अधिकतर मरीज दिहाड़ी मजदूर, रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले हैं, जिन्हें गर्मी के कारण पेट दर्द, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो रही हैं। हेडगेवार आरोग्य संस्थान, जीटीबी और स्वामी दयानंद अस्पताल में 7-10 प्रतिशत मरीज लू से जुड़ी बीमारियों के आ रहे हैं। फिर भी डॉक्टर उन्हें भर्ती करने से कतरा रहे हैं। यादव ने कहा कि भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने 100 दिनों में दिल्ली के अस्पतालों को वेंटिलेटर से आईसीयू की हालत में पहुंचा दिया है।