{"_id":"5f3c36d08ebc3e3d125c052f","slug":"horse-racing-and-stunt-on-nh-91-noida-news-noi530480778","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टे के लिए नेशनल हाईवे पर दौड़ाई घोड़ा-बग्गी और स्टंट किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टे के लिए नेशनल हाईवे पर दौड़ाई घोड़ा-बग्गी और स्टंट किए
विज्ञापन
वायरल फुटेज।
- फोटो : Grnoida
सट्टे के लिए नेशनल हाईवे पर दौड़ाई घोड़ा-बग्गी और स्टंट किए
दादरी। नेशनल हाइवे-91 जीटी रोड पर मंगलवार सुबह पांच किलोमीटर तक सट्टेबाजों ने घोड़े दौड़ाकर जमकर हुड़दंग मचाया। दादरी बाइपास पर घोड़ा-बग्गी से स्टंट किए गए। इसमें बाइक सवार, कार और ऑटो चालक भी शामिल हुए। अन्य वाहनों का रास्ता रोककर आरोपियों ने खुद के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो शाम तक पुलिस भी हरकत में आई नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, ऑटो, कार व एक लोडिंग वाहन को जब्त कर लिया।
सुबह करीब सात बजे जीटी रोड पर आरबी नॉर्थलैंड कॉलेज के पास दो घोड़ा-बग्गी, एक कार, एक ऑटो, एक छोटा लोडिंग वाहन और 20 से अधिक बाइक सवार लोग एनएच-91 पर सट्टा लगा रेस लगाने पहुंच गए। चिटेहरा के पास से रेस शुरू हुई और धूममानिकपुर से पहले करीब पौने आठ बजे तक पांच किलोमीटर की दूरी पूरा करने पर खत्म हुई। इस दौरान सिकंद्राबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को कुछ बाइक सवार युवकों ने रोक दिया। घोड़ों से खतरनाक स्टंट भी करवाए। घोड़ा-बग्गी के साथ बाइक दौड़ा रहे लोगों ने भी खतरनाक स्टंट किए। इसमें शामिल बाइक, ऑटो व कार पर सवार लोग वीडियो भी बनाते रहे। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना की पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इसकी विडियो जब सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी गई तो पुलिस नींद से जागी और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। दादरी कोतवाली के एसआई अखिलेश कुमार ने बताया कि लोनी के रशीद गेट निवासी बब्बन, लोनी निवासी कासिम, अरशद, साजिद, फुरकान, आस मोहम्मद, हसन, यासीन और मुरादनगर निवासी शाहरुख के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर भेज दिया गया है। इनके पास से दो ऑटो और एक ईको गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस सट्टा लगाने वालों की जांच कर रही है।
पहले भी हुई है दौड़, पुलिस कर रही इंकार
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इससे पहले भी बाईपास पर घोड़ों की रेस और स्टंट की घटना हुई है, लेकिन पुुलिस-प्रशासन ने इसे रोकने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए। एसीपी सतीश कुमार ने बताया कि दादरी में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। यह न दोहराई जाए, इसके लिए बाईपास पर गश्त बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
आरोपियों पर सिर्फ लॉकडाउन उल्लंघन व महामारी फैलाने की धाराएं लगाईं
लोगों की जान जोखिम में डालने और नेशनल हाईवे पर रास्ता रोकने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिर्फ लॉकडाउन के उल्लंघन (धारा-188) और महामारी फैलाने की धाराएं (269 व 270 धारा) ही लगाई हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर भी नहीं रुक रहा बाइकर्स का हुड़दंग
दादरी में घोड़ा-बग्गी और बाइकर्स ने जो हुड़दंग मंगलवार को मचाया है, वैसा ही हाल यमुना एक्सप्रेसवे पर हर रविवार को दिख जाता है। एक साथ कई बाइकर्स जान जोखिम में डालकर तेज गति से बाइक दौड़ाते हैं। वे ग्रेनो की तरफ से जीरो प्वाइंट से लेकर जेवर टोल प्लाजा तक यातायात के नियमों ताक पर रखकर स्टंट करते हैं। जेवर टोल के पास पहुंचने के बाद ज्यादातर बाइकर्स टोल से बचने के लिए लगभग दो किलोमीटर तक गलत दिशा में बाइक को दौड़ाकर ग्रीन बेल्ट पर बने अवैध कट से ग्रेटर नोएडा की तरफ वापस निकल जाते हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही।