{"_id":"68b301a85e40dc4f130d3520","slug":"honors-given-to-students-who-performed-well-noida-news-c-1-gnd1002-3345737-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
फोटो है
पंचशील बालक इंटर कॉलेज में हुआ एकेडमिक अवार्ड और अलंकरण समारोह
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में शनिवार को एकेडमिक अवार्ड और अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्रों को पुरस्कृत किया गया और नए कैप्टन का चयन किया गया।
गतिविधि प्रभारी शीतल सिंह ने बताया कि विद्यालय में सत्र 2024-25 में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने प्रत्येक कक्षा में सर्वश्रेष्ठ तीन छात्रों को उनके अभिभावकों सहित ऑडिटोरियम में पुरस्कृत कर उन्हें सम्मानित किया। आउटस्टैंडिंग श्रेणी में कक्षा 1 से दिव्यांश सिंह, कक्षा 2 से अरमान, कक्षा 3 से कार्तिक मिश्रा और कक्षा 4 से सार्थक ने अपनी काबिलियत से अपना सर्वोत्कृष्ट स्थान सुनिश्चित किया। अलंकरण समारोह के तहत मलयगिरि, उदयगिरि, नीलगिरी और रत्नागिरी हाउस के हाउस मास्टर, एसोसिएट हाउस मास्टर, कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रीफेक्ट का निर्धारण किया गया।
सीनियर विंग में कक्षा 12 मानविकी वर्ग के छात्र यश को उदयगिरी हाउस का कैप्टन बनाया गया। नीलगिरी हाउस के कैप्टन बने कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग के छात्र सूरज सिंह बानी, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग से समर छोकर को मलयगिरी हाउस का कैप्टन और रूपेश कुमार, कक्षा 12 मानविकी वर्ग को रत्नागिरी हाउस का कैप्टन घोषित किया गया। इसके साथ ही चारों हाउस के एकेडमिक, आर्ट, सर्विस, स्पोर्ट्स, हेल्थ एंड हाइजीन, म्यूजिक एंड लाइब्रेरी प्रीफैक्ट भी बनाए गए। जूनियर विंग की गतिविधि प्रभारी मंजू लोहिया ने बताया कि कक्षा 5 के छात्रों शिखर, नीरज विश्वकर्मा, भाविक और अथर्व पाठक को क्रमश: उदयगिरी, रत्नागिरी, नीलगिरी और मलयगिरि हाउस का कैप्टन बनाया गया।