फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Holidays over, trains cancelled, crowd of passengers gathered at the station

Noida News: छुटटी खत्म, ट्रेनें रद्द, स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़

Tue, 02 Jul 2024 05:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Holidays over, trains cancelled, crowd of passengers gathered at the station
गाजियाबाद। हरिद्वार-सहारनपुर रूट के बाद अब पूर्वांचल की ओर जाने वाली 17 ट्रेनें दो दिन के लिए रद्द कर दी गई हैं। वहीं, 20 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। साेमवार को गर्मी की छुट्टियां खत्म होने और कई ट्रेनों के रद्द होने की वजह से स्टेशन पर लोगाें की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं, रविवार रात मालदा एक्सप्रेस के डिब्बे में चढ़ने उतरने के चक्कर में तीन यात्री चोटिल हो गए। कई ट्रेनों की रिजर्वेशन बोगी में भी बाहरी लोग जबरन घुस गए।
विज्ञापन

मेरठ, सहारनपुर देहरादून रूट की ऋषिकेश अहमदाबाद, हरिद्वार दिल्ली, देहरादून आनंद विहार, आनंद विहार देहरादून ट्रेनें तीन जुलाई तक के लिए रद्द हैं। इसी बीच गोंडा बुढ़वल व नरकटियागंज, पनियहवा खंड में मेगा ब्लाक के कारण बिहार और पूर्वांचल जाने वाली 17 ट्रेनों को सोमवार व मंगलवार तक के लिए रद्द कर दिया गया। इसके अलावा दोनों रूट पर 20 से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा हो जाएगा। इसके बाद व्यवस्था यथावत चलेगी।
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर ट्रेन में चढ़े यात्री
सोमवार को करीब 2:33 पर प्लेटफार्म नंबर दो पर मऊ जाने वाली ट्रेन आकर रुकी। ट्रेन में बैठने और उतरने के दौरान अफरातफरी का माहौल दिखा। कई महिलाएं जान जोखिम में डालकर ट्रेन में चढीं। एक पिता ने बेटे को तो ट्रेन में चढ़ा दिया, लेकिन खुद नीचे रह गए। तब तक ट्रेन की गति तेज हो गई। ट्रेन में चढ़ते समय वह गिरने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेनें आज भी रहेंगी रद्द : आनंद विहार मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर आनंदविहार, गोरखपुर दरभंगा, अमृतसर पूर्णिया, सीतामढ़ी नई दिल्ली, अमृतसर दरभंगा ट्रेनें रद्द रहेंगी।

पानी के लिए तरसे लोग
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो, तीन व चार के पास लगे वाटर कूलर गर्म पानी दे रहे थे। जबकि, सोमवार को गर्मी अधिक होने से लोग परेशान रहे। मजबूरी में लोगों को बोतल खरीदकर पानी पीना पड़ा। यात्री कविता शर्मा ने बताया कि बच्चों के साथ तीन घंटे ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठकर समय गुजारा है। वाटर कूलर का पानी गर्म होने से बोतल खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed