फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Holi will be celebrated with Chinese goods worth Rs 300 crore

Noida News: 300 करोड़ रुपये के चाइनीज सामान से मनेगी होली

Sat, 23 Mar 2024 03:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
Holi will be celebrated with Chinese goods worth Rs 300 crore
300 करोड़ रुपये के चाइनीज सामान से मनेगी होली
विज्ञापन




बाजारों में बिक्री के लिए मौजूद चाइनीज पिचकारी, रंग और मुखौटे

व्यापारी संगठनों के विरोध के बाद भी नहीं रुक रही बिक्री



माई सिटी रिपोर्टर



नोएडा। मेड इन इंडिया से लेकर स्वदेशी उत्पाद तक के दावे के बीच गाैतमबुद्ध नगर में करीब 300 करोड़ रुपये के चाइनीज सामानों से होली मनेगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा से लेकर दादरी तक बाजार चाइनीज उत्पादों से भरे हुए हैं। यह हाल उस समय है जब सरकार के तमाम प्रतिबंध के बीच खुद स्थानीय व्यापारी संगठन भी इसके लिए अपील कर चुके हैं। मोटा मुनाफा और कम कीमत के बीच चाइनीज प्रोडक्ट खुलेआम बिक रहे हैं।

नोएडा के सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट, इंदिरा मार्केट से लेकर सेक्टर-62, सर्फाबाद, बरौला, भरौला, भंगेल, नवादा में चाइनीज उत्पाद अभी से सज गए हैं। ग्रेटर नोएडा में शाहबेरी, बहलोलपुर, सैनी के अलावा दादरी के भी बाजारों में भी यही हाल हैं। व्यापारियों का कहना है कि दिल्ली, गाजियाबाद के रास्ते होली के लिए पिचकारी, रंग, गुलाल, आर्टिफिशियल बाल, गुब्बारे, मुखौटे तक बाजार में पहुंच चुके हैं। वेंडर्स से लेकर दुकानों तक पर ऐसे उत्पाद मौजूद हैं। इंदिरा मार्केट में होली का सामान बेच रहे अल्ताफ ने बताया कि हमें तो दिल्ली से माल मिलता है। खरीदार भी पिचकारी या दूसरे सामान की अच्छी डिजाइन और कीमत ही देखता है। ऐसे में चाइनीज सामान खुद से ही बिकते हैं। सबसे अधिक मांग टैंक वाली पिचकारी के अलावा गुलाल बम, गुलाल से भरे फायर एक्टिंग्युशर की होती है।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चेयरमैन राम अवतार सिंह का कहना है कि चाइनीज उत्पाद की बिक्री न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सभी व्यापारियों से कहा गया है कि देश में बने हर्बल रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, चंदन, पूजा सामग्री, परिधान ही बिक्री के लिए अपनी दुकानों पर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज उत्पाद की बिक्री रोकने को नियम नहीं

व्यापारियों का कहना है कि बड़ी समस्या यह है कि चीन का माल देश में आने से रोकने के लिए कई प्रतिबंध तो लागू हैं, लेकिन होली के समय बाजारों में इनकी बिक्री न हो, इसके लिए सख्ती से कार्रवाई नहीं होती। चोरी-छिपे माल बाजारों तक पहुंच ही रहा है।



व्यापारी कर रहे बहिष्कार



होली पर चाइनीज सामान न बिके, इसके लिए सभी व्यापारियों से चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार कराया गया है। संगठन की तरफ से अपील भी की जा चुकी है। हमारी कोशिश है कि चुनाव की वजह से होली पर अच्छा कारोबार होने का फायदा देश के लोगों को ही मिले। लोग खुद भी स्वदेशी उत्पाद ही खरीदें। - नरेश कुच्छल, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल


स्टार्टअप बदल रहे हालात

चाइनीज सामान की बिक्री अब बहुत कम हो गई है, इसकी वजह हमारे स्टार्टअप हैं। इन स्टार्टअप की वजह से स्वदेशी उत्पाद जहां बेहतर गुणवत्ता के बन रहे हैं, वहीं इनकी कीमत भी अब कम आ रही है। इसके उलट ड्यूटी और ट्रांसपोर्ट की लागत चाइनीज उत्पादों की कीमत बढ़ा दे रही है। लोग खुद खरीदना बंद करेंगे तो बिक्री भी रुक जाएगी। - सुशील कुमार जैन, अध्यक्ष, सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed