फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   His flight of Hindi is touching new skies

Noida News: हिंदी की इनकी उड़ान छू रही नया आसमान

Thu, 14 Sep 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
His flight of Hindi is touching new skies
हिंदी की इनकी उड़ान छू रही नया आसमान
विज्ञापन


- ओपन एजुकेशन में हिंदी विषय लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी, वर्ष 2020 के बाद आंकड़े में आया सुधार



नेहा शर्मा

नोएडा। ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे न हिय के सूल’... हिंदी के महत्व को स्थापित करने का भारतेन्दु हरिश्चंद्र का सपना साकार होता दिख रहा है। हाल के सालों में छात्रों में हिंदी के अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ी है। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। एनआईओएस में पिछले एक साल में 10 वीं और 12 वीं में 762 अभ्यार्थियों ने हिंदी विषय को लिया। जबकि पिछले दो सालों में यह आंकड़ा कम था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सत्र में हिंदी लेने वाले अभ्यार्थियों की संख्या और बढ़ेगी। संस्थान की ओर से इस पर काम किया जा रहा है।

नोएडा क्षेत्र में वर्ष 2018 में 10वीं और 12वीं में 3511 अभ्यार्थियों ने हिंदी विषय लिया था। वर्ष 2019 तक हिंदी विषय को लेने वाले अभ्याथियों का आंकड़ा अच्छा रहा। लेकिन उसके बाद आंकड़ों में कमी आनी शुरू हो गई। वर्ष 2020 में यह आंकड़ा बहुत कम हो गया। मात्र 91 अभ्यार्थियों ने ही हिंदी विषय लिया। इससे पहले यह आंकड़ा इतना कम नहीं हुआ था। लेकिन अब धीरे-धीरे सुधार होने लगा है। इसके पीछे अलग-अलग संस्थानों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को माना जा रहा है। संस्थान इसको अच्छा संकेत मान रहे हैं। वहीं, इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी में भी हिंदी भाषा में पढ़ाई करने वालों का आंकड़ा अच्छा है। यहां पर सिर्फ 663 अभ्यार्थियों ने ही अलग-अलग विदेशी भाषा में पढ़ाई की, जिसमें से 463 ने जर्मन भाषा का कोर्स किया।
विज्ञापन



---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
वर्ष 2020 के बाद से 10 वीं और 12 वीं में हिंदी लेने वाले अभ्याथियों का आंकड़ा बढ़ा है। यह अच्छी बात है। संस्थान की ओर से हिंदी विषय पर बहुत काम किया जा रहा है। प्रो. सरोज शर्मा, चेयरपर्सन एनआईओएस
--------------------

स्कूलों में भी धीरे-धीरे आ रहा बदलाव
जिले में सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र हिंदी की तुलना में फ्रेंच व जर्मन समेत अन्य भाषा को विषय के तौर पर चुनने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इस बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में 12वीं में 18225 छात्रों ने परीक्षा पास की, जिसमें से करीब 7409 छात्रों ने ही हिंदी को विषय के तौर पर लिया था। स्कूलों का कहना है कि 10वीं में 10 से 20 और 12वीं में 30 प्रतिशत छात्र विदेशी भाषा ले रहे हैं। हालांकि इनका कहना है कि हिंदी विषय को लेकर छात्रों में रुचि बढ़ रही है। कुछ सालों में हिंदी लेने वाले छात्रों का आंकड़ा बढ़ेगा।



--------------



नोएडा क्षेत्र



वर्ष 10 वीं 12 वीं



2020- 56 35



2021- 226 177



2022- 305 457
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed