फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hindu refugees demonstrated near Congress headquarters

Noida News: हिंदू शरणार्थियों ने कांग्रेस मुख्यालय के पास किया प्रदर्शन

Fri, 15 Mar 2024 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:55 PM IST
विज्ञापन
Hindu refugees demonstrated near Congress headquarters
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर विपक्ष की बयानबाजी को लेकर शरणार्थियों ने विरोध जताया है। हिंदू व सिख शरणार्थियों ने कांग्रेस मुख्यालय के पास शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान शरणार्थियों ने हाथों में बैनर व पोस्टर ले रखे थे। उन्होंने कांग्रेस से सीएए पर दिए बयान को वापस लेने की मांग की। जब प्रदर्शनकारी मुख्यालय की ओर बढ़ने लगे तो पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। हालांकि, कई शरणार्थियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

शरणार्थी कैंप के प्रमुख धर्मवीर सोलंकी ने कहा कि जब केंद्र सरकार उन्हें नागरिकता दे रही है, तो विपक्षी पार्टियों को क्या तकलीफ हो रही है। कांग्रेस को पीड़ितों का साथ देना चाहिए। विपक्षी पार्टियों के नेता कह रहे हैं कि हिंदू शरणार्थी आतंकवादी व असामाजिक तत्व हैं। यह सरासर गलत है। देश में हम 15 सालों से रह रहे हैं, लेकिन किसी शरणार्थी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। हिंदू शरणार्थी मोहित ने कहा कि अपनी लड़कियों व महिलाओं की इज्जत महफूज रखने के लिए पाकिस्तान से भागकर आए हैं। इस दौरान उन्होंने कई अत्याचार देखे और नेताओं ने हमारा विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed