फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Higher education in Greno will be a dream come true, degree college approved

ग्रेनो में उच्च शिक्षा का सपना होगा सच, डिग्री कॉलेज मंजूर

Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Higher education in Greno will be a dream come true, degree college approved
ग्रेनो में उच्च शिक्षा का सपना होगा सच, डिग्री कॉलेज मंजूर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को बोर्ड बैठक में ग्रेनो वेस्ट में डिग्री कॉलेज बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे ग्रेनो वेस्ट की सैकड़ों सोसाइटियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी। अभी कॉलेज नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को नोएडा, गाजियाबाद या दादरी जाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी लड़कियों को होती हैं। कॉलेज नहीं होने से लड़कियां आगे की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाती थीं, लेकिन कॉलेज बनने से उनका उच्च शिक्षा का सपना सच हो सकेगा।
गौतमबुद्ध नगर में डिग्री कॉलेजों की संख्या नाममात्र की है। नोएडा और दादरी के बादलपुर में डिग्री कॉलेज है। जेवर में भी डिग्री कॉलेज तैयार हो रहा है। ग्रेनो वेस्ट के निवासी भी लंबे समय से डिग्री कॉलेज बनाने की मांग कर रहे हैं। निवासियों की मांग पर प्राधिकरण ने डिग्री कॉलेज बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे प्राधिकरण की 126वीं बोर्ड बैठक में रखा गया। कॉलेज बनाने के लिए प्रारंभिक बजट के रूप में एक करोड़ रुपये पास किए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जमीन चिन्हित कर डिग्री कॉलेज बनाने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं, डिग्री कॉलेज की मंजूरी से सोसाइटियों और आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। कॉलेज नहीं होने के कारण युवाओं को पढ़ने के लिए अन्य शहर और जिलों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांवों-सेक्टरों में विकसित होंगी खेल सुविधाएं
प्राधिकरण ने खेलो इंडिया मुहिम के तहत सेक्टरों और गांवों में खेल सुविधाओं को विकसित करने का निर्णय किया है। इस साल प्राधिकरण खेल सुविधाएं विकसित करने पर 6.10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बनेगा, जो 1.60 करोड़ रुपये से तैयार होगा। गांवों व सेक्टरों में 10-10 खेल मैदान बनाने पर 13.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रेनो वेस्ट में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रारंभिक बजट के रूप में 1 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed