फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High speed vehicle tramples family on Yamuna Expressway, three killed

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने परिवार को रौंदा, तीन की मौत

Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
High speed vehicle tramples family on Yamuna Expressway, three killed
हादसे में घायल महिला दरोगा। संवाद - फोटो : Grnoida
दनकौर/दादरी/रबूपुरा। क्षेत्र में तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा से दिल्ली लौट रहा परिवार पंचर होने पर कार का टायर बदलते समय हादसे का शिकार हो गया। हादसे में दिल्ली स्थित रेल भवन से चार साल पहले सेवानिवृत्त हुईं सचिव कंचन शर्मा, उनका बेटा और भतीजी की मौत हो गई। जबकि दिल्ली पुलिस में दरोगा बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दादरी के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में पंजाब से बिहार जा रही यात्रियों से खचाखच भरी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा रबूपुरा में हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विकासपुरी दिल्ली निवासी कंचन शर्मा (64) शनिवार सुबह बेटे भास्कर (29) और दिल्ली पुलिस में दरोगा बहन पूनम शर्मा व बहन की बेटी भाव्या (21) के साथ वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए गई थी। रात करीब एक बजे चारों लोग होंडा सिटी कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान दनकौर क्षेत्र में स्थित सलारपुर अंडरपास के नजदीक यमुना एक्सप्रेसवे पर कार का टायर पंचर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग कार से उतर नीचे गए। भास्कर कार टायर बदलने लगा। जबकि कंचन, पूनम, भाव्या पास खड़ी हुई थीं। इस बीच पीछे से तेज गति में आए अज्ञात वाहन ने सभी को बुरी तरह से रौंद दिया। कंचन, भास्कर, भाव्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूनम बुरी तरह से घायल हो गई। दनकौर पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने कंचन, भास्कर व भाव्या को मृत घोषित कर दिया। पूनम ग्रेनो के निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है।
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे का कहना है कि मथुरा से दर्शन कर लौट रहा परिवार पंचर होने पर टायर बदल रहा था। अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घायल महिला दरोगा का उपचार चल रहा है। केस दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
ट्रक से बस टकराई, महिला की मौत, 19 यात्री घायल
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बील अकबरपुर गांव के नजदीक टोल प्लाजा पर खडे ट्रक में पीछे से बस की टक्कर हो गई। बस में सवार एक महिला की मौत हो गई और 19 यात्री घायल हो गए। आठ यात्रियों की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पटियाला एक्सप्रेस टूरिस्ट की बस लुधियाना से बिहार मुज्जफरपुर स्थित मधेपुरा जा रही थी। बस में 57 यात्री सवार थे। टूरिस्ट बस को ठेकेदार ने बुक किया था। बस राजस्थान के गांव टूडली साखन निवासी सुरेंद्र सिंह और परिचालक अबंला निवासी मनप्रीत सिंह लेकर जा रहे थे।
रविवार सुबह करीब पांच बजे बस गांव बील अकबरपुर स्थित टोल के पास पहुंची तो किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। तेज गति से जा रही बस के चालक को झपकी आने पर ट्रक में पीछेे से टक्कर हो गई। तेज आवाज व घायलों की चीख पुकार सुनकर अन्य वाहन चालक रुक गए और पुलिस को जानकारी दी। घायलों किसी तरह बस से निकालकर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में महिला (40) की मौत हो गई।

घायलों में महरूद्दीन, श्याम पांडे, बबलू पंड़ित, वासुदेव, सोनू, राजकुमार, रसूल, विजय कुमार, मिलन, मनीलाल माथुर, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, मौसम कुमार, सुनील दास, अनिरूद्ध, नरेश कुमार, मनीलाल, जितेंद्र, सुनील कुमार, मौहम्मद जुबेन अंसारी समेत 19 लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गंभीर घायलों के ठीक होने पर महिला की पहचान की जाएगी। अन्य यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed