फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High speed SUV hits car and bike, one dead

Noida News: तेज रफ्तार एसयूवी ने कार और बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 11 Sep 2025 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
High speed SUV hits car and bike, one dead
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट तोड़कर नाले में गिरी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-145 के पास एक तेज रफ्तार किया केरेंस कार ने होंडा सिटी और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद किया अनियंत्रित होकर डिवाइडर और ग्रीन बेल्ट को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी और उसमें आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार दोनों छात्र समय रहते बाहर कूद गए और उनकी जान बच गई लेकिन हादसे में बाइक सवार कंपनीकर्मी युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उसका एक साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। होंडा सिटी कार सवार बाल बाल बचा है।
सेक्टर-142 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर किया चालक इशांक वर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंपा दिया है। घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे की है। दिल्ली की तरफ से आ रही एक किया कार में दो युवक सवार थे। दोनों ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जिम्स कॉलेज के छात्र बताए जा रहे है। कार की रफ्तार 100 से ऊपर थी। जैसे ही वह सेक्टर-145 के पास पहुंचे। कार ने होंडा सिटी में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद तेज रफ्तार कार बाइक को भी रौंदते हुए अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार विजय बहादुर (35) वह गौरव सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कंपनीकर्मी बाइक पर सवार ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने विजय बहादुर को मृत घोषित कर दिया। गौरव सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

----

नाले में गिरने से लगी आग, छात्रों ने कूद कर बचाई जान
हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि किया केरेंस कार ग्रीन बेल्ट में बने पेड़-पौधों को तोड़ते हुए सीधे सड़क किनारे नाले में जा गिरी। गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे के वक्त कार में मौजूद दोनों छात्र समय रहते कार से कूद गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार है। हालांकि, जांच अभी जारी है। इस बात की जांच की जांच की जा रही है कि घटना के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट पहना था कि नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

घटना के बाद जाम से जूझते रहे लोग
हादसे के कारण रोड पर लंबा जाम लग गया। टक्कर से क्षतिग्रस्त कार और गिरी हुई बाइक सड़क किनारे पड़ी रही। वहीं, जलती किया केरेंस कार को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। टक्कर के कारण कार की नंबर प्लेट टूटकर अलग गिरी वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद आग लगने से जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद यातायात पुलिस ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर रोड को खाली कराया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed