फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High level meeting held in MCD

Noida News: एमसीडी में हुई उच्च स्तरीय बैठक

Fri, 22 Aug 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
High level meeting held in MCD
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के नए संशोधित निर्देशों के मद्देनजर एमसीडी ने लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने पशु विभाग के अधिकारियों से मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

इस मौके पर सत्या शर्मा ने निर्देश दिए कि फीडिंग प्लेस के लिए उपयुक्त क्षेत्रों की पहचान कर सूची तैयार की जाए। इसके अलावा व्यापक स्तर पर नसबंदी प्रक्रिया को तेज करने और खूंखार व रेबीज से ग्रस्त कुत्तों को शेल्टर होम में रखने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही उन्होंने कुत्तों की देखभाल और पुनर्वास में एनजीओ और पशु प्रेमियों के साथ समन्वय पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एमसीडी की प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा और पशु कल्याण हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल संख्या नियंत्रण का मामला नहीं, बल्कि एक समग्र दृष्टिकोण है, जिसके तहत जनस्वास्थ्य और पशु अधिकारों के बीच संतुलन बनाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed