फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   high court seeks response from government on vaccination of all accused before surrender

आत्मसर्पण से पहले सभी कैदियों के टीकाकरण पर सरकार से जवाब तलब

Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
high court seeks response from government on vaccination of all accused before surrender
नई दिल्ली। उच्च न्यायालय ने आत्मसमर्पण करने से पहले जमानत या पैरोल पर बाहर गए सभी कैदियों के टीकाकरण की मांग करने वाली दो याचिकाओं पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याची ने तर्क रखा कि जेलों के अंदर संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण जरूरी है। अदालत ने कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष दिल्ली सरकार की और से पेश राहुल मेहरा ने तर्क रखा कि कि चिंता करने की कोई बात नहीं है क्योंकि सब कुछ नियंत्रण में है। उन्होंने अदालत को यह भी बताया कि जेलों में कोविड-19 का कोई प्रकोप नहीं हुआ है। अदालत ने सरकार को शपथपत्र सहित जेल में संक्रमण रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि याचिकाएं जमानत, पैरोल या फर्लो पर बाहर रहने वाले कैदियों को लंबी अवधि के लिए बाहर रखने का बहाना दिखाई देती हैं । पीठ ने कहा कि अपराध करते समय ऐसे व्यक्तियों को पता होना चाहिए कि अदालत द्वारा जेल भेजे जाने पर सब क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो याचिकाओं में से एक 63 वर्षीय महिला को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाने के लिए पेश किया गया है, जिसने मांग की है कि सभी कैदी, विशेष रूप से 60 साल से ऊपर के जो लोग जमानत, पैरोल या फर्लो पर बाहर थे, उन्हें उनके आत्मसमर्पण से पहले टीका लगाया जाए। हत्या के मामले में सजा काट रही 63 वर्षीय महिला की याचिका पर अदालत ने यह टिप्पणी की। महिला ने जेल में बंद अन्य कैदियों व जेल स्टाफ को वैक्सीन देने की मांग की गई है।

इसी तरह की याचिका में चार वकीलों अभिलाषा श्रावत, प्रभाष, कार्तिक मल्होत्रा और मानव नरूला ने भी जमानत पर बाहर सभी कैदियों को टीकाकरण की व्यवस्था और सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed