फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High Court issues summons to Greater Noida CEO.

Noida News: हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के सीईओ को जारी किया समन

Fri, 11 Sep 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
High Court issues summons to Greater Noida CEO.
- ला रेजीडेंसिया प्रोजेक्ट में फ्लैटों के कब्जे और रजिस्ट्री के विवाद में व्यक्तिगत रूप से होंगे पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित ला रेजीडेंसिया हाउसिंग प्रोजेक्ट में फ्लैटों के कब्जे और रजिस्ट्री को लेकर चल रहे विवाद पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ को समन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है। कोर्ट ने सीईओ से पूछा है कि प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम, 1976 के नियमों का पालन क्यों नहीं कराया गया है। सीजेएम को भी हाईकोर्ट ने बिल्डर को भी इस प्रकरण में नोटिस जारी कर करने के लिए निर्देश दिया है।

निवासी लेंजु थॉमस ने बताया कि ला रेजीडेंसिया डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड फ्लैट खरीदने वाले लोगों को बिना जरूरी कागजात पूरे किए ही फ्लैट का कब्जा दे रही है। उन्होंने कहा कि खरीदारों को अभी तक फ्लैट की रजिस्ट्री और काम पूरा होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया है, साथ ही सोसाइटी में आग से सुरक्षा के लिए फायर विभाग की मंजूरी और गंदे पानी को साफ करने वाले प्लांट (एसटीपी) को भी सही तरीके से नहीं चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला फ्लैट आवंटी निवासी माधवी त्यागी की ओर से दाखिल रिट याचिका से जुड़ा है। उनकी ओर से अधिवक्ता अनूप कुमार ने कोर्ट में पक्ष रखा। न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति सुधांशु चौहान की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की और कोर्ट ने बिल्डर को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के माध्यम से नोटिस देने का भी निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर 2026 को होगी। ग्रेटर नोएडा के सीईओ को अगली सुनवाई में कोर्ट को बताना होगा कि प्रोजेक्ट में जरूरी नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन कराने के लिए प्राधिकरण ने अब तक क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed