फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   high court asks delhi government if there are sufficient icu bed for non covid-19 patients

हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा क्या अन्य मरीजों के लिए उपलब्ध हैं पर्याप्त आईसीयू बेड

Mon, 28 Sep 2020 08:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
high court asks delhi government if there are sufficient icu bed for non covid-19 patients
नई दिल्ली। क्या गैर कोविड मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त संख्या में आईसीयू बेड उपलब्ध हैं? यह सवाल सोमवार को दिल्ली सरकार से उसकी अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूछा। हाईकोर्ट ने यह भी पूछा कि सरकार उन अस्पतालों के नुकसान की भरपाई कैसे करेगी जिन्हें 80 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने 33 निजी अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने का आदेश 12 सितंबर को दिया था। इस आदेश पर एकल पीठ ने रोक लगा दी थी। इसे दिल्ली सरकार ने चुनौती दी है।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल व न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की खंडपीठ ने दिल्ली सरकार की याचिका पर केंद्र तथा एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स को नोटिस जारी करते हुए यह सवाल उठाया। दरअसल एसोसिएशन ने ही सरकार के आदेश को चुनौती दी थी जिसके बाद एकल पीठ ने 22 सितंबर को इस पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोरोना तथा अन्य मरीजों के लिए निर्धारित किए आईसीयू बेड की सूची दिल्ली सरकार से मांगी। सरकार से यह भी पूछा कि इनमें से कितने बेड फिलहाल खाली हैं। इसके जवाब में एएसजी संजय जैन, स्थायी अधिवक्ता संजोय घोष तथा उरवी मोहन ने कहा कि राजधानी में 1170 निजी अस्पताल हैं जिनमें 3222 आईसीयू बेड हैं।

इनमें से केवल 33 अस्पतालों को ही 80 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने का आदेश दिया गया था। इसका मकसद केवल कोरोना मरीजों के लिए आईसीयू बेड की संख्या को 881 से बढ़ाकर 1521 करना था। - एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed