फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   hgfd

Noida News: उद्योगों के साथ आवासीय सेक्टरों में नहीं होगी बिजली ट्रिपिंग

Mon, 01 Jun 2026 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
hgfd
-औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में एनपीसीएल का 33 केवी का सब स्टेशन चालू
विज्ञापन

-साइट-4 के साथ स्वर्णनगरी व सेक्टर 36 को इस सब स्टेशन से जोड़ा गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में सोमवार को एनपीसीएल का 33 केवी सब स्टेशन शुरू हो गया है। जिसके बाद औद्योगिक सेक्टर के साथ दो आवासीय सेक्टरों को इससे जोड़ा गया है। इन सेक्टर में पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे वहां ओवरलोड होने पर ट्रिपिंग की समस्या भी खत्म होगी। वहीं एक सप्ताह बाद औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 में भी नवनिर्मित 33 केवी सब स्टेशन शुरू हो जाएगा। अभी उसकी ट्रायल चल रहा है।


गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की खपत बढ़ रही है। पिछले सप्ताह ग्रेनो में बिजली की खपत रिकॉर्ड 896 मेगावाट तक पहुंच गई थी पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर्याप्त नहीं होने के कारण ट्रिपिंग व फॉल्ट की समस्या बढ़ रही थी। इस कारण एनपीसीएल ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है। वहीं अब सोमवार को औद्योगिक सेक्टर साइट-4 में 33 केवी का नया सब स्टेशन शुरू किया है। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि सब स्टेशन शुरू होने के बाद साइट-4 के साथ स्वर्णनगरी व सेक्टर-36 में बिजली आपूर्ति बेहतर हो गई है। वहां पर्याप्त मात्रा में बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था है। वहीं एक सप्ताह बाद 12.5 एमवीए क्षमता का एक सब स्टेशन इकोटेक-3 में चालू हो जाएगा। उसका फायदा औद्योगिक सेक्टर के साथ हबीबपुर, जलपुरा और हल्दौनी गांव को होगा। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से शहर में बिजली आपूर्ति भी बेहतर होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed