{"_id":"69d286978df6e4ca6d02db17","slug":"hgdfh-grnoida-news-c-1-noi1095-4129382-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जब मोड़ पर खड़े ऑटो-ई रिक्शा तो कैसे न लगे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जब मोड़ पर खड़े ऑटो-ई रिक्शा तो कैसे न लगे जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फोटो
- ऑटो- ई रिक्शा ने सड़कों की मोड़ को बना लिया स्टैंड, सवारी के लिए लगाते हैं लंबी लाइन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में प्रवेश करते ही वाहन चालक जाम में फंस जाते हैं। मॉडल टाउन से ही ई रिक्शा और ऑटो सड़क घेरकर खड़े रहते हैं। जिस वजह से मार्ग सकरा हो चुका है। ये हाल सिर्फ मॉडल टाउन का नहीं बल्कि सेक्टर 71 तक जाम के हालात बने रहते हैं। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी कार्रवाई करने के बजाय इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।
मॉडल के रूप में तैयार किया गया शहर सरकारी महकमे की लापरवाही से त्रस्त हो चुका है। शहर में कई सड़कें ऐसी हैं जहां पर जाम से एक पल भी राहत नहीं है। कुछ जगहों पर तो तकनीकी समस्या है लेकिन अधिकांश स्थानों पर ऑटो- ई रिक्शा सबसे बड़ी समस्या हैं। चिन्हित जगह न होने से ऑटो और ई रिक्शा सवारी के लिए कहीं भी खड़े हो जाते हैं। मुश्किल तब बनती है जब ये सड़क की मोड़ पर खड़े रहते हैं। एनएच 9 की ओर से आने वाले वाहन विश्वकर्मा रोड से शहर में प्रवेश करते हैं। ठीक सड़क पर ही ऑटो और ई रिक्शा कतार लगाकर सवारी के लिए खड़े रहते हैं। कतार लगे रहने से मॉडल टाउन से गुजरने वाले वाहन हर समय जाम में फंसते हैं। यहीं से आगे बढ़ने पर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए जाने वाले मार्ग पर भी ऑटो- ई रिक्शा स्टैंड बन गया है। जिससे वाहनों को मुड़ने में दिक्कत होती है। यही नहीं सेक्टर 71 में भी सड़क पर और फ्री लेफ्ट टर्न पर ऑटो और ई रिक्शा खड़े रहते हैं।
ट्रैफिक पुलिस नहीं करती कार्रवाई : मोड़ पर खड़े रहने वाले ऑटो और ई रिक्शा चालकों पर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई भी नहीं कर रही। ऑटो- ई रिक्शा से प्रभावित होने वाले यातायात को सुचारू कराने के बजाय पुलिसकर्मी चालान करने में लगे रहते हैं। इस दौरान वाहन चालक जाम में फंसकर परेशान होते हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।