{"_id":"618ff40abaae6d1da2681dea","slug":"help-to-improve-ranking-in-cleanliness-survey-mewat-news-noi6156403178","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग सुधारने के लिए करें सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत नूंह जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू हो चुका है। सर्वे में जिले की रैंकिंग के सुधार के लिए जिला परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के लिए लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डॉक्टर सुभीता ढाका की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए हमें संयुक्त रूप से गंभीरता से प्रयास करने होंगे
एडीसी सुभीता ढाका ने अधिकारियों को बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा नियुक्त एजेंसी के माध्यम से जिले में सर्वे शुरू किया जा चुका है। सर्वे के दौरान सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ सर्वे टीम ग्रामीणों से भी फीडबैक लेगी।
उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान सामुदायिक भवन, सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों सहित स्वास्थ्य केंद्र आदि सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था की जांच की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान यह फीडबैक भी लिया जाएगा कि गांव में किस प्रकार से सफाई की जा रही है। कचरे का निष्पादन सही ढंग से हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
सुभीता ढाका ने निर्देश दिए कि स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले की रैंकिंग में सुधार के लिए हमें संयुक्त रूप से गंभीरता से प्रयास करने होंगे। इस कार्य में आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे अपने गांव में सफाई व्यवस्था अच्छी रखें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी ग्राम पंचायतों में जितने भी पीएचसी व सीएचसी बने हुए हैं, वहां से निकलने वाले कचरे का सुरक्षित निपटान करवाना सुनिश्चित करें। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सफाई की बेहतर व्यवस्था रखने के आदेश दिए गए। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान ग्रामीण 2021 के तहत दिए जाने वाले सिटीजन फीडबैक के लिए सभी ग्रामीणों को प्रेरित करें और अपने विभागों के कर्मचारियों व समूहों से भी यह कार्य करवाना सुनिश्चित करें। आंगनबाड़ी वर्कर, स्वयं सहायता समूह व आशा वर्कर प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित कर स्वच्छता का फीडबैक डलवाएं, ताकि सर्वे में नूह जिले का प्रदर्शन बेहतर आए।