फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hello, I am speaking Minister of Energy, is there electricity coming to your house?

हैलो, मैं ऊर्जा मंत्री बोल रहा हूं, क्या आपके घर बिजली आ रही है?

Sun, 13 Jun 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hello, I am speaking Minister of Energy, is there electricity coming to your house?
नोएडा। हैलो, मैं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बोल रहा हूं। क्या, आपके घर बिजली आ रही है। क्या, वहां बिजली की कटौती होती है। शनिवार को नोएडा पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं को सीधे फोन कर उनसे बिजली आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का फीडबैक लिया।
विज्ञापन

फोन पर कई उपभोक्ताओं ने मंत्री से कहा कि आंधी और बारिश होने के बाद अक्सर बिजली गुल हो जाती है। दोबारा कई घंटों बाद आपूर्ति शुरू होती है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को निर्देशित किया। उन्होंने ऐसी स्थिति में एसडीओ व जेई को अपने कर्मचारियों से लगातार संपर्क बनाकर आपूर्ति को अविलंब सुचारु करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेक्टर-58 में उपकेंद्र पर ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण की खबर सुनकर शहर निवासी दीपक गर्ग और मनोज सिंह भी वहां पहुंचे। उन्होंने मंत्री से सेक्टर-79 स्थित सिविटैक में मल्टीपल कनेक्शन देने की मांग की। मल्टीपल कनेक्शन देने में हो रही देरी पर ऊर्जा मंत्री ने अफसरों को फटकार लगाई। साथ हीजल्द से जल्द मल्टीपल कनेक्शन देने को कहा। उन्होंने कहा कि कनेक्शन में देरी हुई तो इसके लिए आला अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने सेंटर पर अपनी समस्या बताने पहुंचे रामकुमार तंवर, पद्म सिंह व नेत्रराम समेत अन्य से बिजली सप्लाई को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया और अपनी समस्याएं रखीं। चंदगीराम यादव ने बिजली कटौती की शिकायत की और डूब क्षेत्र में कनेक्शन देने की मांग की। उन्होंने प्रीपेड मीटर लगाकर सबको कनेक्शन देने की बात कही। वहीं, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, उमेश त्यागी और गणेश जाटव आदि ने कटौती व उपभोक्ताओं की समस्या रखीं। मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से ई-संवाद के माध्यम से शहर की समस्याओं को जानें और उनका समय से समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed