{"_id":"6873d92b4761d1e3d200e325","slug":"heavy-rains-brought-relief-from-heat-traffic-jams-in-many-places-noida-news-c-23-1-lko1064-68129-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तेज बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, कई जगह लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तेज बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, कई जगह लगा जाम
विज्ञापन
24 घंटे में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा ग्रेटर नोएडा। जिले में रविवार शाम हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। सुबह कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई लेकिन तेज वर्षा नहीं हो सकी। दोपहर में कई जगह पर सूरज निकलने के कारण हुई उमस ने लोगों को खूब परेशान किया, लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट ली और बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। बारिश थमने के बाद कई लोग बच्चों के साथ घूमने निकल पड़े। इस कारण शॉपिंग मॉल व बाजारो में भीड़ नजर आई।
इधर, आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में 5 एमएम बारिश दर्ज की गई। ग्रेनो का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और बादल छाए रह सकते हैं। तापमान में भी हल्की गिरावट होगी।
वहीं, बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव के कारण वाहन रेंगते हुए नजर आए। परी चौक, अल्फा चौक, एलजी गोल चक्कर, सूरजपुर गोल चक्कर, किसान चौक, बिसरख चौक, एक मूर्ति, डीएससी रोड सहित कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएससी रोड पर जलभराव के कारण कुलेसरा और हल्दौनी के पास जाम लगा। महामाया फ्लाईओवर से चिल्ला बॉर्डर जाने वाली सड़क पर वाहन रेंगते रहे। इसी तरह सेक्टर-59 से 62 की तरफ जाने वाली सड़क पर जाम की स्थिति रही। पर्थला गोल चक्कर पर भी कुछ देर के लिए ट्रैफिक फंसा। यहां पर ग्रेनो वेस्ट की तरफ जाने वाले वाहन जाम में फंसे। सेक्टर-15 से 18 मेट्रो स्टेशन व नोएडा एलिवेटेड रोड से सेक्टर-61 की तरफ भी जाम लगा।
विज्ञापन
कई सेक्टरों में बिजली आपूर्ति ठप
बारिश ने नोएडा-ग्रेनो में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को फिर से बेपटरी कर दिया। कई सेक्टरों में दो से तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नोएडा सेक्टर-66, 51, 34, 86, 87, 88, 93, 100, 49, 29, 31 सहित कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। तारों और ट्रांसफार्मरों में तकनीकी खराबी की शिकायतें सामने आईं। नोएडा सेक्टर-29 निवासी कविता ने बताया कि बारिश से पहले हवा चलते ही बिजली गुल हो गई। दो से ढाई घंटे तक दिक्कत रही।