{"_id":"6ad0f789e0a791980905e130","slug":"heavy-rain-in-the-morning-sunshine-in-the-evening-and-chilly-winds-brought-a-sense-of-winter-grnoida-news-c-1-noi1095-4836166-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुबह तेज बारिश, शाम को निकली धूप, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुबह तेज बारिश, शाम को निकली धूप, ठंडी हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास
विज्ञापन
11.5 एमएम बारिश से छह डिग्री तक गिरा तापमान, कई इलाकों में जलभराव से यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में बृहस्पतिवार को मौसम ने कई बार करवट ली। सुबह तेज बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई, जबकि शाम करीब चार बजे बादलों के बीच हल्की धूप निकल आई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलभराव के कारण कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 11.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई।
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शाम को दोपहिया वाहन चालकों को ठंडी हवाओं के कारण परेशानी हुई। सेक्टर-39, 50, 18, 51 और 52 समेत कई इलाकों में तेज बारिश हुई। सुबह सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं और कई स्थानों पर जाम लगा।
कई प्रमुख मार्गों पर लगा जाम
बारिश के कारण सेक्टर-59 से मॉडल टाउन, सेक्टर-49, 50 और 76, सेक्टर-15 से बॉटनिकल गार्डन, सेक्टर-18, चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर, डीएनडी, भंगेल एलिवेटेड रोड से उतरने वाले मार्ग, एनएसईजेड, छलेरा अंडरपास और होशियारपुर से पर्थला की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा सेक्टर-12, 22, 11, 56, 110, 27, 145, 141, 29 और 26 समेत कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या सामने आई। बारिश के दौरान सड़कों पर निकले लोग छाते और रेनकोट का इस्तेमाल करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। साथ ही बारिश के भी आसार हैं। मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है।
एक्यूआई 151 दर्ज
बारिश और तेज हवाओं के बीच बृहस्पतिवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 151 दर्ज किया गया। मौसम में ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि जलभराव और जाम के कारण आवाजाही प्रभावित रही।