फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Heavy on life, car running in opposite direction

Noida News: जिंदगी पर भारी, विपरीत दिशा में दौड़ती गाड़ी

Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Heavy on life, car running in opposite direction
जिंदगी पर भारी, विपरीत दिशा में दौड़ती गाड़ी
विज्ञापन

- बीते तीन साल में 1.85 लाख लोगों को विपरीत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले में विपरीत दिशा में गाड़ी दौड़ाने वाले यातायात विभाग की व्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं। हर साल इनके खिलाफ होने वाली कार्रवाई में इजाफा हो रहा है। यातायात विभाग की ओर से जारी आंकड़े कुछ यही बयां कर रहे हैं। बीते तीन साल में 1.85 लाख लोगों को यातायात विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विपरीत दिशा में वाहन चलाते हुए पकड़ा। उनका चालान काटकर करोड़ों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इससे भले राजकोष में बढ़ोतरी हो रही हो लेकिन सड़क हादसों पर नियंत्रण नहीं लग पा रहा है।
बीते 5 साल में जिले में कुल 4829 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 2136 लोगों की मौत हो गई। हादसों में वाहन सवार करीब 3585 से अधिक लोग घायल हुए हैं। विपरीत दिशा में चलने के मामले में साल 2021 में 56988, 2022 में 61357 और साल 2023 में जून तक 66769 वाहनों के चालान काटे गए हैं। इस तरह से आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले छह माह के दौरान जिले में हर माह करीब 11128 और हर दिन करीब 370 से अधिक वाहन चालक विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

बता दें, मंगलवार सुबह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विपरीत दिशा में दौड़ रही बस से टक्कर होने पर कार सवार एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि यातायात के नियमों का पालन नहीं करने पर 15 बार बस के चालान कट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर विपरीत दिशा में दौड़ते मिले वाहन
अमर उजाला की टीम ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे के बाद बुधवार को नोएडा की सड़कों का जायजा लिया। जहां बड़ी लापरवाही देखने को मिली। डीएनडी से रजनीगंधा चौक, सेक्टर-चार से रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15, 16, बॉटनिकल गार्डन, अट्टा चौक, सेक्टर-19, शाप्रिक्स मॉल सेक्टर-61, सेक्टर-60 यूटर्न, सेक्टर-51,51 मेट्रो स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर वाहन चालक बेखौफ होकर विपरीत दिशा में वाहन दौड़ाते दिखाई दिए। यहीं नहीं कई स्थानों पर लाल बत्ती के बावजूद वाहन चालकों ने रुकना मुनासिब नहीं समझा। इसके अलावा तीन सवारी और बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाते भी लोग नजर आए।

विपरीत दिशा में वाहन चलाने पर पकड़े गए

जनवरी :5895

फरवरी : 5255

मार्च : 5036

अप्रैल : 7994

मई : 21372

जून : 21217


2136 लोगों की सड़क हादसे में मौत पांच साल में
4829 कुल दुर्घटनाएं
3585 कुल घायल
----------
अक्सर यहां दौड़ते हैं विपरीत दिशा में वाहन
फिल्म सिटी से रजनीगंधा के बीच
सेक्टर-चार से रजनीगंधा की ओर
डीएनडी से रजनीगंधा की ओर
सेक्टर-29 से अट्टा चौक

सेक्टर-61 शाप्रिक्स मॉल यूटर्न के समीप

खोड़ा लेबर चौक के समीप

सेक्टर-15,16 मेट्रो स्टेशन के समीप

सेक्टर-37 बस अड्डे के समीप।
लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी विभिन्न स्थानों पर शाम पांच बजे तक 272 चालान किए गए हैं। जिनके मल्टीपल चालान हो रहे हैं, उनके बारे में एआरटीओ से बात कर डीएल निरस्त कराने, वाहन सीज करने समेत सख्त कार्रवाई की योजना तैयार की जाएगी। प्रीति यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed