{"_id":"647f5239ce1bf109510a5f13","slug":"heavy-jam-on-dnd-people-complained-to-noida-traffic-police-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic Jam on DND: डीएनडी पर लगा भीषण जाम, रेंगती दिखा गाड़ियां; लोगों ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic Jam on DND: डीएनडी पर लगा भीषण जाम, रेंगती दिखा गाड़ियां; लोगों ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से की शिकायत
Tue, 06 Jun 2023 09:05 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 06 Jun 2023 09:05 PM IST
सार
इस मार्ग पर खासौतर पर ऑफिस टाइम के वक्त गाड़ियों का दवाब अधिक होता है, जिसके कारण जाम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
डीएनडी फ्लाइओवर पर लगा भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा से दिल्ली जाना हो तो ज्यादातर लोग सीधे डीएनडी हाइवे की ओर रूख करते हैं। लेकिन मंगलवार शाम को इस पर भारी जाम देखने को मिला। इसके कारण इस पर से गुजर रहे लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। घंटों लंबा जाम लगने के कारण लोगों ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस को ट्वीट कर बात की शिकायत की।
विज्ञापन
@CMOfficeUP @CeoNoida @noidapolice Delhi to Noida at closed toll lanes, collection of toll stopped long back but few lanes remains closed for no reason harassing commuters, everyday pic.twitter.com/gDin7k639O
— Rajiv Kental (@rkental) June 6, 2023
विज्ञापन
एक यूजर ने लिखा, इस मार्ग पर बेवजह कुछ टोल लाइन को बंद कर रखा है, जिसके कारण आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर पुलिस ने जवाब देते हुए लिखा, संबंधित यातायात प्रभारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही एक मोबाइल नंबर भी जारी किया।
विज्ञापन
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रफ्तार के लिए मशहूर डीएनडी पर इस तरह का जाम लगा हो। इस मार्ग पर खासौतर पर ऑफिस टाइम के वक्त गाड़ियों का दवाब अधिक होता है, जिसके कारण जाम देखने को मिलता है।
पिछले महीने छह मार्च को ही आश्रम फ्लाईओवर शुरू हुआ था, जिससे ट्रैफिक जाम में काफी कमी देखने को मिली थी। शुरूआत में यह फ्लाईओवर हलके वाहनों के लिए ही खोला गया था, लेकिन अब यह सभी तरह के वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिसकी वजह से इस पर दवाब बढ़ गया है।