फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Not even 50 percent of the cattle population has been vaccinated.

Noida News: 50 फीसदी गोवंश का भी नहीं टीकाकरण

Sun, 30 Aug 2026 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Not even 50 percent of the cattle population has been vaccinated.
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में लंपी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से चलाया जा रहा टीकाकरण अभियान धीमी गति से चल रहा है। अब तक 64,174 गोवंश में से केवल 26,700 का टीकाकरण हो पाया है। यानी 50 फीसदी गोवंश को लंपी का टीका नहीं लगाया जा सका है। जिले में अब तक लंपी के 12 मामले सामने आ चुके हैं। उनको अलग रखकर इलाज किया गया था। लंपी के मामले सामने आने के बाद भी टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने से पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। शामली और सहारनपुर में लंपी स्किन डिजीज के संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने 20 अगस्त को जिले में बीमारी की रोकथाम के संबंध में निर्देश जारी किए थे। पशुपालन विभाग ने पहले चरण में गोशालाओं में गोवंश का टीकाकरण कराया। इसके बाद निजी गोशालाओं और पशुपालकों के घरों पर जाकर टीकाकरण शुरू किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार सचान ने बताया कि पशु चिकित्सकों, पैरावेट और अन्य कर्मचारियों की टीम टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed