{"_id":"6674395fbb9a94a1c705f296","slug":"heat-pollution-increasing-allergic-conjunctivitis-in-children-noida-news-c-1-gnd1002-1813351-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गर्मी, प्रदूषण बढ़ा रहा बच्चों में एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गर्मी, प्रदूषण बढ़ा रहा बच्चों में एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस
विज्ञापन
गर्मी, प्रदूषण बढ़ा रहा बच्चों में एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस
- चाइल्ड पीजीआई की आई ओपीडी में 50 फीसदी मरीज शिकायत लेकर पहुंच रहे

- ओपीडी में इलाज के लिए रोजाना पहुंच रहे 60-70 बच्चे, ठीक होने में तीन सप्ताह तक का ले रही एलर्जी
फोटो-- डॉ. विक्रांत शर्मा, विभागाध्यक्ष पीडियाट्रिक ऑफ्थेल्मोलॉजी, चाइल्ड पीजीआई।
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गर्मी के साथ हवा में प्रदूषण बच्चों की आंखों को बीमार बना रहा है। चाइल्ड पीजीआई में आंखों की जांच कराने आ रहे करीब 50 फीसदी बच्चों में इसकी वजह से एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस मिल रही है। इस एलर्जी के इलाज के बाद भी करीब तीन सप्ताह का समय ठीक होने में लग रहा है।
चाइल्ड पीजीआई के पीडियाट्रिक ऑफ्थेल्मोलॉजी विभाग की आई ओपीडी में रोजाना करीब 60-70 बच्चे इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रांत शर्मा ने बताया कि ओपीडी में बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे आ रहे हैं जिनको आंखों में जलन, लालिमा बढ़ने, हल्की सूजन बनी हुई है। ऐसा हवा में प्रदूषण की वजह से हो रहा है। गर्मी की वजह से पसीना के साथ आंखों तक पहुंच रहे प्रदूषण के कण इस एलर्जी को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस काे ठीक होने में करीब दो से तीन सप्ताह का समय लग रहा है। इससे बचाव का एक ही तरीका है कि वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से बचा जाए। अगर किसी बच्चे की आंख लाल या जलन की शिकायत हो तो ऐसे में उसे तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।
विज्ञापन
- चाइल्ड पीजीआई की आई ओपीडी में 50 फीसदी मरीज शिकायत लेकर पहुंच रहे
गर्मी, प्रदूषण बढ़ा रहा बच्चों में एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस
- ओपीडी में इलाज के लिए रोजाना पहुंच रहे 60-70 बच्चे, ठीक होने में तीन सप्ताह तक का ले रही एलर्जी
फोटो