फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hearing on Kejriwal's petition challenging ED summons on July 11

Noida News: ईडी के समन को केजरीवाल की चुनौती देेने वाली याचिका पर सुनवाई 11 जुलाई को

Wed, 15 May 2024 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
Hearing on Kejriwal's petition challenging ED summons on July 11
केजरीवाल को उत्तर देने के लिए चार और सप्ताह का समय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से जारी समन को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल की याचिका पर अब हाईकोर्ट में 11 जुलाई को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत एवं न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने केजरीवाल को ईडी के जवाब पर अपने उत्तर देने के लिए करीब चार और सप्ताह का समय दिया है।


ईडी के वकील ने पहले कहा था कि केजरीवाल को हाईकोर्ट से अंतरिम संरक्षण नहीं मिलने व गिरफ्तारी के बाद याचिका बेकार हो गई है। उन्होंने बुधवार को हाईकोर्ट से कहा कि केजरीवाल को वह मंच चुनना चाहिए जहां वे मुद्दे को उठा सकें। इस पर पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट की एकल पीठ से केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका खारिज करने से पहले उनकी शिकायतों को देखा है और उस फैसले के खिलाफ अपील शीर्ष अदालत में लंबित है। केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने कहा कि धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत उठाए गए मुद्दों पर एकल पीठ ने फैसला नहीं किया है। उन्होंने फिर ईडी के जवाब पर अपना उत्तर देने के लिए समय मांग लिया। केजरीवाल ने अपने खिलाफ ईडी की ओर से नौवां समन जारी होने के बाद हाईकोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने उन्हें उस समय ईडी के समक्ष पेश होने को कहा था, लेकिन उसी दिन 21 मार्च को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article