{"_id":"68cb02cca767da7232077005","slug":"healthy-women-strong-family-campaign-launched-na-news-c-196-1-nnl1004-129810-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ
Thu, 18 Sep 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोचाना में मंगलवार सुबह 9 बजे स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ सरपंच डॉ. मूलचंद एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजली सैनी ने किया।
कार्यक्रम में डॉ. अंजली सैनी ने कहा कि पखवाड़े के दौरान सीएचसी क्षेत्र के सभी गांवों में महिलाओं और बच्चों के लिए कैंसर, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, एनीमिया व टीबी की जांच, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच और बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई जाएगी। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के वय वंदना कार्ड तैयार किए जाएंगे।
डॉ. सैनी ने कहा कि आगामी एक अक्तूबर को सीएचसी दोचाना में मेगा हेल्थ कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कुदरत, डॉ. मुकुल, डॉ. अभिषेक सिंघानिया, प्रवीण शर्मा (खंड आशा समन्वयक) आदि मौजूद रहे।