{"_id":"5ffca71b8ebc3e30c907c2fa","slug":"health-workers-did-not-show-enthusiasm-lazyness-in-rehearsed-noida-news-noi5593479181","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मियों में नहीं दिखा उत्साह, खानापूर्ति में निपटा पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मियों में नहीं दिखा उत्साह, खानापूर्ति में निपटा पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
चाईल्ड पीजीआई में मरीज को टीका लगाने का अभ्यास करती स्वास्थ्य कर्मी।
स्वास्थ्यकर्मियों में नहीं दिखा उत्साह, खानापूर्ति में निपटा पूर्वाभ्यास
नोएडा। जिले में कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास महज खानापूर्ति साबित हुआ। जिले 30 केंद्रों पर बने 75 बूथों पर टीकाकरण के पूर्वाभ्यास में स्वास्थ्यकर्मियों में वैसा उत्साह नहीं नजर आया, जैसा पहले पूर्वाभ्यास में दिखा था। सोमवार को 75 बूथों पर 1125 स्वास्थ्यकर्मियों पर पूर्वाभ्यास किया गया। इसके लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया। हालांकि, कुछ बूथों पर स्वास्थ्य कर्मी देर से पहुंचे। वहीं, बूथ पर संख्या भी बेहद सीमित रही। इस संबंध में सीएमओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों ने निरीक्षण शुुरू किया तो कर्मचारियों ने जल्दबाजी में प्रक्रिया पूरी की।
जिले में बनाए गए बूथों पर जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण करने और निगरानी जैसे कार्य में लगाया गया था, वह तो समय से पहुंच गए, लेकिन जिन कर्मचारियों पर अभ्यास किया जाना था, उनमें से कई लोग देर से पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि अंतिम समय पर अभ्यास में शामिल किए जाने वालों की सूची निर्धारित हुई। ऐसे में कर्मियों को देर से सूचना मिली। इसी कारण अधिकतर लोग समय पर नहीं पहुंच सके। केंद्र पर तैनात कर्मियों ने अभ्यास के लिए चयनित लोगों को फोन कर बुलाया और पूर्वाभ्यास की प्रक्रिया संपन्न कराई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि निर्धारित सभी लोगों पर पूर्वाभ्यास किया गया है।
तीन चरणों में पूरी की गई प्रक्रिया
सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि टीकाकरण के लिए निर्धारित 75 बूथों पर 1125 स्वास्थ्यकर्मियों पर पूर्वाभ्यास किया गया। एक बूथ पर 15 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। वहीं, दो सुरक्षाकर्मी समेत छह कर्मचारी निगरानी के लिए तैनात रहे। पूर्वाभ्यास तीन चरणों में पूरा किया गया। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी के दस्तावेज की जांच, दूसरे में टीकाकरण और तीसरे में कर्मचारी को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। इस दौरान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। बता दें कि 5 जनवरी को जिले के 6 अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों पर पूर्वाभ्यास किया गया था।
विज्ञापन
जिम्स : 45 कर्मियों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन
जिम्स में तीन बूथ बनाकर 45 कर्मियों पर वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया गया। सबसे पहले सुरक्षाकर्मियों ने दस्तावेज और स्वास्थ्य विभाग टीम ने टीकाकरण के लिए चयनित कर्मचारियों में रक्तचाप, मधुमेह, वजन आदि की जांच की। इसके बाद वैक्सीनेशन के लिए भेजा गया। वैक्सीनेशन के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक अलग कमरे में बैठाया गया।
शारदा अस्पताल : 67 कर्मी हुए शामिल
शारदा अस्पताल में कोविड वैक्सीन का पूर्वाभ्यास सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। 150 में से 67 कर्मचारी इसमें शामिल हुए। अस्पताल के एमएस डॉ. आशुतोष निरंजन और इमरजेंसी मेडिसिन के प्रमुख डॉ. एमसी मिश्रा के मार्गदर्शन में 100 से ज्यादा नर्स और स्टाफ तैनात रहे। अस्पताल के 10 कमरों में वैक्सीनेशन के ड्राई रन की व्यवस्था की गई। वहीं, दो ऑब्जरवेशन रूम बनाए गए। इनमें कुल 30 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 22 कर्मचारी आए थे।
उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्वाभ्यास के दौरान उपजिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने निरीक्षण किया। पूर्वाभ्यास के लिए केंद्र में दो बूथ बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा की कमान पुलिसकर्मियों ने संभाल रखी थी। वहीं, सरकारी अस्पताल, रेलवे रोड पर क्रुश डिवाइन अस्पताल और एनटीपीसी अस्पताल को भी केंद्र बनाया गया है। यहां दादरी ब्लॉक के निवासियों का टीकाकरण किया जाएगा। चिकित्साधिकारी संजीव सारस्वत ने बताया कि 15 स्वास्थ्यकर्मियों पर टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं, बिसरख स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दो-दो बूथ पर ड्राई रन किया गया। डॉ. सचिंद्र ने बताया कि 45 कर्मचारी इसमें शामिल हुए।
16 को कुछ अस्पतालों में वैक्सीनेशन
ग्रेटर नोएडा के जिम्स, शारदा, यथार्थ समेत कुछ निजी अस्पतालों में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण आरंभ किया जाएगा। वहीं, 18 जनवरी से दादरी और बिसरख आदि स्थानों पर भी वैक्सीनेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।