Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health facilities will be available in the society itself

Noida News: सोसाइटी में ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Sun, 19 Oct 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Health facilities will be available in the society itself
फोटो
विज्ञापन

-संस्कृति विहार सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की पहल
-10 हजार निवासियों को आकस्मिक स्थिति में नहीं भागना पड़ेगा अस्पताल
- लोगों को बीपी, शुगर सहित कई जांचें निशुल्क कराने का मौका मिलेगा
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित संस्कृति विहार सोसाइटी में निवासियों को अब आकस्मिक स्थिति में अस्पताल भागने की जरूरत नहीं होगी। सोसाइटी में ही अब रोजाना बीपी, शुगर जांच, इंजेक्शन, ऑक्सीजन और नेबुलाइजर, ईसीजी जैसी सुविधाएं निवासियों को निजी अस्पताल की मदद से मिल सकेंगी। यह पहल अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के सहयोग से की गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

एओए अध्यक्ष दुष्यंत कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्यालय में मेडिकल रूम बनाया गया है। यहां रोजाना बीपी, शुगर जांच, इंजेक्शन, ऑक्सीजन और नेबुलाइजर, ईसीजी जैसी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। निवासियों को रोजाना अब अस्पताल नहीं जाना होगा। निजी अस्पताल की ओर से निवासियों की सेहत के लिए एक प्रशिक्षित नर्स और चिकित्सा स्टाफ की तैनाती की गई है। नर्स प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सोसाइटी में मौजूद रहेगी। एओए सदस्यों की उपस्थिति में क्लिनिक का उद्घाटन किया है। उन्होंने बताया कि कई बार समय से अस्पताल पहुंचने में देरी होने पर दिक्कत अधिक होती है। समस्या को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed