फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Health Department to seek police assistance in case of death at private hospital.

Noida News: निजी अस्पताल में मौत के मामले में पुलिस की मदद लेगा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 06 Oct 2026 09:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:39 PM IST
विज्ञापन
Health Department to seek police assistance in case of death at private hospital.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-61 स्थित रामा अस्पताल में मरीज की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच जारी है। हालांकि, विभाग का कहना है कि अस्पताल प्रशासन जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अब पुलिस की मदद लेगा। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन को बुलवाया जाएगा और उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन के सहयोग के बिना जांच पूरी करना संभव नहीं है।




बता दें कि अप्रैल में रामा अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस संबंध में परिजन शासन-प्रशासन से कई बार शिकायत कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है। इसके बावजूद पांच सितंबर को परिजनों समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed