{"_id":"6477a132261c8f5e7c074787","slug":"health-atm-stalled-for-five-months-due-to-non-availability-of-network-noida-news-c-1-gnd1002-584183-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नेटवर्क नहीं मिलने से हेल्थ एटीएम पांच माह से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नेटवर्क नहीं मिलने से हेल्थ एटीएम पांच माह से ठप
विज्ञापन
नेटवर्क नहीं मिलने से हेल्थ एटीएम पांच माह से ठप
- वाईफाई की सुविधा नहीं होने की वजह से जांच बंद, अर्बन हेल्थ सेंटर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे ज्यादा परेशानी
नेहा शर्मा
नोएडा। पांच महीने बाद भी हेल्थ एटीएम को नेटवर्क नहीं मिल पाया है। इसलिए अधिकतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व अर्बन हेल्थ सेंटर पर लगे हेल्थ एटीएम ठप पड़ गए हैं। कुछ जगह पर स्वास्थ्य कर्मी फोन के वाईफाई से हेल्थ एटीएम चला रहे हैं। लेकिन फोन का नेटवर्क मशीन को चलाने में सक्षम नहीं है। सेक्टर-22, होशियारपुर, ममूरा के स्वास्थ्य केंद्र समेत कई जगह पर वाईफाई की सुविधा नहीं है।
जिले के 17 केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं। अन्य दस जगहों पर एटीएम लगाने की प्रक्रिया चल रही है। हेल्थ एटीएम के जरिए बीएमआई, ऑक्सीजन सैचुरेशन, प्लेटलेट्स काउंट, ब्लड शुगर सहित 30 से ज्यादा जांचें की जा सकती हैं। लेकिन इन स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का कहना है कि क्या फायदा जब हेल्थ एटीएम चलते ही नहीं हैं। कभी शुगर और अन्य जांच के रिएजेंट खत्म होने की वजह से जांच बंद हो जाती है तो कभी नेटवर्क की वजह से मशीनें नहीं चल पाती हैं।
कैसे चलाए मशीन जब वाईफाई नहीं
होशियारपुर स्थित अर्बन हेल्थ सेंटर के स्टाफ ने बताया कि इंटरनेट के बिना मशीन नहीं चल सकती है। कई बार स्टाफ ने खुद के फोन से जोड़कर मशीन चलाने की कोशिश की, लेकिन कब तक ऐसा करेंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
फोन के वाईफाई से मशीनें चलाने में दिक्कत
ममूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वास्थ्य कर्मी के फोन के वाईफाई से हेल्थ एटीएम चला रहे हैं। लेकिन फोन के वाईफाई की स्पीड ज्यादा नहीं होने की वजह से मशीन चलने में परेशानी आ रही है। नेट की स्पीड कम होने पर जांच बीच में ही रुक जा रही है। इस वजह से मरीज को बहुत देर तक इंतजार करना पड़ता है।
जांच के लिए जिला अस्पताल रेफर कर रहे मरीज
अर्बन हेल्थ सेंटर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बहुत कम जांच हाेती हैं। अगर डॉक्टर को लगता है कि मरीज को अन्य जांच की जरूरत है, तो जिला अस्पताल रेफर कर देते हैं। हेल्थ एटीएम के लगने के बाद लगा था, मरीज की अधिकतर जांच स्वास्थ्य केंद्र पर ही हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।
17 जगह हेल्थ एटीएम लगे हैं। कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर वाईफाई की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को बोला गया है कि वह फोन के वाईफाई से जोड़कर मशीन को चलाएं। जल्द ही स्वास्थ्य केंद्रों को वाईफाई की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
डॉ अशोक कुमार सिंह, हेल्थ एटीएम के नोडल अधिकारी