गलत दिशा में बाइक चलाने से रोका, पहले की मारपीट फिर चबा ली हेड कांस्टेबल की उंगली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में गलत दिशा में बाइक चलाने से रोकने पर एक युवक ने मारपीट करते हुए यातायात पुलिसकर्मी की उंगली चबा ली। घायल सिपाही ने आरोपी को पकड़कर अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित सिपाही ने आरोपी के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया है। आरोपी का नाम शैलेश शर्मा है। वह जहांगीराबाद बुलंदशहर का रहने वाला है और फिलहाल भंगेल में किराये के मकान में रह रहा है।
सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में यातायात सिपाही अमित तोमर ने बताया कि सोमवार रात नौ बजकर 40 मिनट पर वह घंटा चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। तभी दादरी की तरफ से एक बाइक सवार युवक चौक से मुड़कर गलत दिशा में जाने लगा।
यातायात नियम तोड़ने और जाम की स्थिति से बचने के लिए अमित ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि जैसे ही अमित ने बाइक सवार को रोका उसने मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान आरोपी ने अमित की बाएं हाथ की उंगली चबा ली। इससे सिपाही घायल हो गया। लेकिन उसने आरोपी को छोड़ा नहीं।
बीच रास्ते घटना को लेकर लोगों की भीड़ लग गई। सिपाही ने फौरन घटना की सूचना अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बाइक सीज कर दी।
आरोप है कि युवक बाइक के दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया था। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व हेड कांस्टेबल से मारपीट करने आदि की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दस्तावेज नहीं दिखाने पर बाइक को सीज किया गया है।