फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He was brutally beaten up for trying to stop himself from making obscene gestures at his mother

Noida News: मां को देखकर अश्लील इशारा करने से रोका तो बेरहमी से पीटा

Sun, 09 Nov 2025 09:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
He was brutally beaten up for trying to stop himself from making obscene gestures at his mother
-द्वारका नार्थ इलाके की घटना, बचाव के दौरान युवक की मां को भी आई मामूली चोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में मां को देखकर अश्लील इशारे करने का विरोध करने पर कुछ लड़कों ने एक युवक की लाठी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने के दौरान युवक की मां को भी मामूली चोट लगी। घायल मां-बेटे को पुलिस ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लड़कों के खिलाफ मारपीट और गलत तरीके से रास्ता रोकने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

25 साल का युवक सपरिवार सेक्टर 14 द्वारका इलाके में रहता है। वह गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करता है। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवक ने बताया कि शनिवार की शाम वह सेक्टर 14 द्वारका स्थित एक पार्क में टहलने के लिए जा रहा था। पार्क के बाहर सात आठ लड़के खड़े थे। लड़के अश्लील तरीके से इशारे कर रहे थे। उस समय युवक की मां भरत विहार से आ रही थी। पीड़ित का आरोप है कि उनमें से चार पांच लड़कों ने गलत तरीके से इशारे किए। उसे लगा कि लड़कों ने उसकी मां को देखकर इशारा किया है। युवक उन लड़कों से ऐसा नहीं करने की नसीहत दी। इस बात पर उनके बीच कहासुनी हो गई। लड़कों ने युवक पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। कुछ लड़कों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। यह देखकर उसकी मां ने युवक को बचाने की कोशिश की, इस दौरान उन्हें भी मामूली चोट लगी। शोर मचाने पर आरोपी लड़के भाग गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed