फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   He refused to make a noise outside the house, entered the house, shot the elder brother, and beat the younger brother

Noida News: घर के बाहर हल्ला करने से मना किया घर में घुसकर बड़े भाई को मारी गोली छोटे को पीटा

Mon, 22 Sep 2025 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
He refused to make a noise outside the house, entered the house, shot the elder brother, and beat the younger brother
डेराबस्सी। नजदीकी गांव भंखरपुर में स्थित गुरु नानक कॉलोनी में रविवार कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें जतिंदर गुप्ता निवासी गुरु नानक कॉलोनी गांव भाखरपुरा छाती में गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके छोटे भाई मनीष को पूरी तरह से पीटा गया। दोनों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में दाखिल करवाया गया। गोली लगने वाले घायल की तबीयत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसको सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

घायलों की माता पुष्पा गुप्ता ने बताया कि रविवार को उसका बड़ा बेटा-बहू वह और छोटा बेटा घर थे। देर शाम उसका छोटा बेटा बच्चों को रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ा रहा था। इस दौरान गली में कुछ लोग शराब पीकर काफी शोर शराबा कर रहे थे। इस कारण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा था। इसको लेकर जब दोनों भाइयों ने बाहर शोर मचा रहे लोगों को ऐसा न करने के लिए कहा तो इस बात पर विवाद हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ का एक कबाड़ी जो इस बात को गुस्सा मानकर थोड़ी देर बाद वापस आया। करीब 12 लोगों के साथ घर में घुसकर दोनों बेटों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने उसके बड़े बेटे जतिंदर गुप्ता को गोली मारी जो उसकी छाती में लगी। इसके बाद उसके छोटे बेटे से मारपीट की। उसको भी काफी चोटें आई हैं। इसके बाद जख्मी करने के बाद सब मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की मदद से उनको डेराबस्सी सिविल अस्पताल लेकर आए। उनकी गंभीर हालत देखकर बड़े बेटे जितेंद्र गुप्ता को चंडीगढ़ सेक्टर-32 में रेफर कर दिया। थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने घायलों के बयान लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed