{"_id":"64c289b6c9da2d91a90e8c1c","slug":"hawala-connection-of-45-lakh-cash-received-from-e-rickshaw-noida-news-c-1-gnd1002-763704-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ई-रिक्शे से मिले 45 लाख नकद का निकला हवाला कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ई-रिक्शे से मिले 45 लाख नकद का निकला हवाला कनेक्शन
विज्ञापन
ई-रिक्शे से मिले 45 लाख नकद का निकला हवाला कनेक्शन
हवाला कारोबारियों की तलाश में पुलिस, सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-112 में ई-रिक्शे से मिला 45 लाख नकद हवाला कारोबारियों का था। हवाला कारोबारी ने एक शख्स के माध्यम से दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए नकदी नोएडा भेजी थी। जब तक नकदी गंतव्य तक पहुंचती नोएडा पुलिस ने उसे दबोच लिया। बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस हवाला कारोबार के मास्टरमाइंड की तलाश पुलिस कर रही है।
कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात को ई रिक्शे से एक युवक के पास से 45 लाख रुपये पकड़ा था। नकदी के साथ पुलिस ने मेरठ निवासी जगजीवन को पकड़ा था। इसके बाद जगजीवन से पुलिस व आयकर विभाग की टीम ने पूछताछ की थी। पूछताछ में पता चला कि यह कैश हवाला कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसमें सभी नोट पांच-पांच सौ रुपये के थे। इन नोटों से दो हजार रुपये के नोट बदले जाने थे। मेरठ के हवाला कारोबारियों जितेंद्र, राहुल व अन्य से जगजीवन ने कैश लिया था और उसे निर्धारित स्थान पर पहुंचाना था। इसके एवज में जगजीवन को 25 हजार रुपये मिलना था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह पैसा कहां जाना था। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज किया गया है और जगजीवन को गिरफ्तार कर लिया गया है। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस हवाला नेटवर्क के बारे में पुलिस की टीम जांच कर रही है और कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।
नोएडा में बढ़ रहा हवाला नेटवर्क
नोएडा में हवाला कारोबारियों का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और पहले भी कई बार करोड़ों रुपये कैश पकड़े गए हैं। इनमें काले धन को सफेद करने से लेकर सीएसआर फंड का कैश था। पिछले दिनों कोतवाली सेक्टर-58, सेक्टर-20 में कई करोड़ रुपये की बरामदगी हुई थी। इन सभी से हवाला कारोबार का कनेक्शन जुड़ा था।