फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   have to pay 2 thousand more for kendra

अब सामुदायिक केंद्र की 24 घंटे की बुकिंग के लिए देने होंगे 17 हजार

Fri, 15 Nov 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
have to pay 2 thousand more for kendra
सामुदायिक केंद्र की बुकिंग के लिए देने होंगे दो हजार ज्यादा
विज्ञापन

नोएडा। अब शहर के सामुदायिक केंद्र की बुकिंग के लिए लोगों को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। यहां 24 घंटे की बुकिंग के लिए सेक्टर के निवासियों को 17 हजार रुपये किराया देना होगा। इससे पहले यह किराया 15 हजार रुपये था। दूसरे सेक्टर के निवासियों के लिए 19 हजार रुपये में बुकिंग हो पाएगी। सीईओ की ओर से किराया बढ़ाने की अनुमति दी गई है। इसमें बताया गया है कि सामुदायिक केंद्र के संचालन के लिए अनुबंध की शर्त संख्या 7, 21, 31 व 34 में संशोधन किया गया है।
शर्त संख्या 7 के मुताबिक अब सेक्टर वासियों के लिए सामुदायिक केंद्र की आरक्षण राशि 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 17 हजार रुपये की गई है। अन्य सेक्टरों के निवासियों को बुकिंग कराने के लिए 19 हजार रुपये देने होंगे। शर्त संख्या 21 के मुताबिक प्राधिकरण कर्मचारियों के लिए इसमें छूट का प्रावधान है। इसके अंतर्गत ग श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 50 प्रतिशत और घ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत राशि पर सामुदायिक केंद्र की बुकिंग होगी। यहां भी सेक्टर से बाहर के निवासियों को कुल बुकिंग राशि से दो हजार रुपये ज्यादा देने होंगे। शर्त संख्या 31 के मुताबिक सामुदायिक केंद्र की 8 घंटे की बुकिंग के लिए 5667 रुपये, 12 घंटे की बुकिंग के लिए 11334 व 24 घंटे के लिए 17 हजार रुपये देने होंगे। यहां भी नोएडा प्राधिकरण के ग और घ श्रेणी के कर्मचारियों को 50 व 25 प्रतिशत राशि में बुकिंग हो पाएगी। वहीं, शर्त संख्या 34 के मुताबिक सेक्टरों के आरडब्ल्यूए को इसी शर्त पर सामुदायिक केंद्रों के संचालन का जिम्मा दिया जाएगा जो प्राधिकरण के उपरोक्त शर्तों के मुताबिक बुकिंग करा पाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो आरडब्ल्यूए को यह जिम्मा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
जहां सामुदायिक केंद्र नहीं है उनका क्या होगा
जहां सामुदायिक केंद्र नहीं हैं उन सेक्टरों के निवासियों की ओर से यह सवाल उठाया जा रहा है कि उन्हें दूसरे सेक्टरों के भरोसे ही रहना पड़ता है। ऐसे में बुकिंग राशि में दो हजार रुपये अतिरिक्त भार उठाना होगा, जिससे घाटा होगा। दो हजार रुपये अतिरिक्त बुकिंग राशि का प्रावधान उन सेक्टरों के लिए रखना चाहिए, जहां पहले से ही सामुदायिक केंद्र हैं और वह दूसरे सेक्टर में बुकिंग कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed