फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hasin Saifi accused of misdeed a girl by posing as Ashish presented in court and sent to jail

आशीष बताकर फंसाया था: युवती की नौकरी छूटी तो हसीन सपने दिखाकर सैफी ने किया शोषण, बना रखा था फर्जी पहचानपत्र

Mon, 12 Dec 2022 10:04 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएड/दादरी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएड/दादरी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 10:04 PM IST
सार

नौकरी के लिए कुछ साल पहले उत्तराखंड निवासी युवती गौतमबुद्ध नगर आई थी। वह सूरजपुर में रहकर कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान कंपनी में काम करने वाले आमका रोड दादरी निवासी हसीन सैफी से उसकी पहचान हो गई। 

विज्ञापन
Hasin Saifi accused of misdeed a girl by posing as Ashish presented in court and sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आशीष बनकर उत्तराखंड की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी हसीन सैफी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि पीड़िता की नौकरी छूटने के बाद सैफी ने उसे हसीन सपने दिखाए थे। ऐसे में नौकरी की तलाश में भटक रही युवती आरोपी की बातों में आ गई, लेकिन असलियत पता चलने पर उसने हसीन सैफी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में युवती के बयान भी दर्ज कराए।

विज्ञापन

नौकरी के लिए कुछ साल पहले उत्तराखंड निवासी युवती गौतमबुद्ध नगर आई थी। वह सूरजपुर में रहकर कंपनी में नौकरी कर रही थी। इसी दौरान कंपनी में काम करने वाले आमका रोड दादरी निवासी हसीन सैफी से उसकी पहचान हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम आशीष ठाकुर बताकर उससे दोस्ती की। आरोपी ने आशीष ठाकुर के नाम एक फर्जी पहचानपत्र भी बना रखा था। करीब दो माह पहले युवती बीमार हो गई। ड्यूटी पर नहीं जाने से उसकी नौकरी छूट गई। इसके बाद ही सैफी ने युवती से निकटता बढ़ा दी और शादी का झांसा देने लगा। 

विज्ञापन

आरोपी ने पीड़िता को दादरी की कॉलोनी में किराए पर कमरा दिलाया और उसके साथ रहने लगा। आरोपी पीड़िता की जिम्मेदारी उठाने का दावा करता था। आरोपी अच्छी नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता था। 

शुक्रवार को हसीन को ढूंढते हुए उसके पिता पहुंचे और पड़ोसियों से पूछताछ की। तब पड़ोसियों को पता चला कि आरोपी का असली नाम हसीन सैफी है। रविवार को जानकारी होने पर आरोपी से पूछताछ की तो दोनों में विवाद हो गया। इस लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed