फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Haryanvi film producer Uttar Kumar arrested for rape

Noida News: दुष्कर्म के आरोपी हरियाणवी फिल्म निर्माता उत्तर कुमार हिरासत में

Mon, 15 Sep 2025 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi film producer Uttar Kumar arrested for rape
साहिबाबाद। ट्रांसहिंडन पुलिस ने हरियाणवी फिल्म निर्माता-निर्देशक व कलाकार उत्तर कुमार को दुष्कर्म के मामले में उसके अमरोहा स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 14 सितंबर की देर रात की है। अमरोहा से गाजियाबाद लाते समय तबीयत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को डॉक्टरों की निगरानी में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जांच में स्थिति सामान्य आई है। पुलिस जल्द ही उसे कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार उत्तर कुमार के खिलाफ शालीमार गार्डन थाने में गौतमबुद्ध नगर निवासी एक युवती ने दुष्कर्म के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2020 में आरोपी से मुलाकात होने के बाद उन्होंने एक साथ फिल्म के गाने में काम किया था। आराेपी ने उन्हें बड़ी हरियाणवी फिल्मों में मुख्य भूमिका व इंडस्ट्री में तरक्की दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद कभी शालीमार गार्डन क्षेत्र स्थित कार्यालय तो कभी अमरोहा स्थित अपने फार्म हाउस पर बुलाया। उनसे अश्लील हरकतें कीं व शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया।
विज्ञापन




नवंबर 2023 में पीड़िता और उसकी बहन को मानहानि का दावा ठोकने की धमकी देते हुए जातिसूचक अपशब्द भी कहे। पीड़िता ने इसके बाद जून 2025 में पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार पुलिस से शिकायत होते ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने लगीं। तब भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। शुरुआती जांच के बाद एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह की तरफ से अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगाने की प्रक्रिया की गई लेकिन डीसीपी निमिष पाटील ने आपत्ति लगाते हुए उसे वापस कर दिया। साथ ही जांच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को सौंप दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






साक्ष्यों की कमी के चलते पहले हुई एफआर की प्रक्रिया



मुकदमा दर्ज होने के बाद शालीमार गार्डन पुलिस ने साक्ष्यों की कमी बताते हुए एफआर की प्रक्रिया की थी। पीड़िता ने जब कुछ और साक्ष्य सौंपे तब डीसीपी ने आपत्ति लगाई। हालांकि पीड़िता ने कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए जांच स्थानांतरित करने की मांग की। इसके बाद डीसीपी के निर्देश पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव को जांच सौंपी गई। करीब चार दिन पहले पीड़िता अधिवक्ता के साथ एसीपी इंदिरापुरम से भी मिली थीं। यहां उन्होंने पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य साक्ष्य भी दिए। जांच के बाद पुलिस ने उन्हें भी मामले में शामिल कर लिया है।

वर्जन



दुष्कर्म के आरोपी उत्तर कुमार को 14 सितंबर की देर रात अमरोहा स्थित उसके फार्म हाउस से हिरासत में लिया गया था। तबीयत बिगड़ने पर गाजियाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई गंभीर बीमारी सामने नहीं आई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।



निमिष पाटील, डीसीपी ट्रांसहिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed