फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Harshita became SDM for a day, said- I will do social service

Noida News: हर्षिता बनीं एक दिन की एसडीएम, बोलीं-करूंगी समाजसेवा

Fri, 17 Oct 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Harshita became SDM for a day, said- I will do social service
-मिशन शक्ति-5.0 के तहत कक्षा सातवीं की छात्र को बनाया गया एसडीएम
विज्ञापन

फोटो 16 एमएएचपी 19 परिचय-राजस्व विभाग के कार्याें की जानकारी लेतीं एक दिन की एसडीएम बनीं छात्रा हर्षिता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुलपहाड़ (महोबा)। मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर के कंपोजिट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा सातवीं की छात्रा हर्षिता को एक दिन का एसडीएम बनाया गया। हर्षिता को एसडीएम पद के कार्य ने इतना ज्यादा प्रभावित किया कि उन्होंने कहा कि वह भी कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करेंगी और अफसर बनकर समाज की सेवा करेंगी।

कंपोजिट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा हर्षिता बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्हें एक दिन का एसडीएम बनाया गया। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद राजस्व विभाग व एसडीएम पद के दायित्वों के बारे में बताया। एक दिन की एसडीएम ने कार्यालय में कार्यरत स्टाफ का परिचय लिया। साथ ही विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था देखी। इसी विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा अंजलि को एक दिन का तहसीलदार बनाया गया। उन्होंने कार्यालय में बैठकर फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान तहसीलदार प्रमित सचान, प्रधानाध्यापिका संजीदा परवीन, सहायक अध्यापक शिव विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed