फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hariyana police team win Gold

टीम स्पर्धा में हरियाणा पुलिस ने जीता स्वर्ण

Mon, 08 Mar 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hariyana police team win Gold
ग्रेटर नोएडा के जीबीयू में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेता घुड़सवार। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में आयोजित राष्ट्रीय टेंट पेगिंग चैंपियनशिप में रविवार को इंडियन फाइल के टीम इवेंट के साथ पेयर्ड टेंट पेगिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इंडियन फाइल में हरियाणा पुलिस ने सबसे ज्यादा 38.5 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। आईटीबीपी के घुड़सवारों ने उन्हें कड़ी टक्कर दी, लेकिन 35.5 अंकों के साथ रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस की टीम में शामिल निर्मल सिंह, सत्य नरेन, जसवीर सिंह और जोगिंदर ने मुकाबले की शुुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। आईटीबीपी की टीम के जसविंदर सिंह, जितेंद्र सिंह, नवीन कुमार और डॉ. अमित छेत्री ने भी पहले मिनट से ही तेजी दिखाई, लेकिन बीच में तालमेल की कमी के कारण टीम को कुछ अंक गंवाने पड़े। वहीं हरियाणा पुलिस की एक अन्य टीम ने 35 अंक हासिल कर कांस्य पदक कब्जाया। इस टीम में सुरेश कुमार, संदीप कुमार, हरिकेश सिंह और रणवीर सिंह शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय टेंट पेगिंग टीम में चुने जाएंगे। चयनित खिलाड़ी विश्वकप क्वालिफायर में हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेशनल एक्वेस्टेरियन (राष्ट्रीय घुड़सवारी) फेडरेशन और युवा और खेल मंत्रालय की ओर से किया जा रहा है। आयोजन मंडल के सदस्य अहमद अफसर ने बताया कि प्रतियोगिता में अब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed