{"_id":"68ac87610728c33e81014756","slug":"haritalika-teej-today-women-will-do-special-worship-in-the-city-grnoida-news-c-1-gnd1002-3326747-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरितालिका तीज आज : शहर में महिलाएं करेंगी विशेष अराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरितालिका तीज आज : शहर में महिलाएं करेंगी विशेष अराधना
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सावन और भाद्रपद मास का प्रमुख व्रत हरितालिका तीज आज पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के मंदिरों और सेक्टर सोसाइटियों में सुबह से ही महिलाएं पूजा अर्चना की तैयारी में जुट जाएंगी। जहां एक तरफ महिलाएं विशेष श्रृंगार कर व्रत रखेंगी तो वहीं दूसरी ओर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना करेंगी।
सेक्टर 44 निवासी नीना पांडेय ने बताया, धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने हिमालय पर्वत की गुफा में कठोर तपस्या कर भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। उसी उपलक्ष्य में यह तीज व्रत मनाया जाता है। इस व्रत में महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं और रातभर जागरण करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पति की आयु लंबी होती है। सेक्टर 110 स्थित लोट्स पनाश सोसाइटी निवासी तूलिका पराशर ने बताया, आज सुबह से ही महिलाएं व्रत का संकल्प लेकर घरों और मंदिरों में पूजा करेंगी। जहां सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा होगी। इसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव की मिट्टी या धातु की प्रतिमा स्थापित कर श्रृंगार किया जाएगा। महिलाएं सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, काजल और लाल साड़ी चढ़ाएंगी। फिर सभी व्रती महिलाएं हरितालिका तीज की कथा सुनाएंगी।