फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Happy Bengali to BJP, we will work on the roads also

Noida News: भाजपा को बंगला मुबारक, हम सड़क पर भी कर लेंगे काम

Thu, 10 Oct 2024 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
Happy Bengali to BJP, we will work on the roads also
मुख्यमंत्री आतिशी की सामान के साथ अपने निजी आवास में काम करने की तस्वीरें आईं सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास सील होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आतिशी की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वे अपने सामान के बीच निजी आवास पर फाइल निपटाती दिखीं। सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा को बंगला मुबारक हो। आप दिल्लीवालों के दिल में है। जरूरत पड़ी तो आप के सेनानी सड़क पर बैठकर भी काम कर लेंगे।



आतिशी के मुताबिक, भाजपा इसलिए परेशान है, क्योंकि वह चुनाव में आप को हरा नहीं पाती है। वह अपने विधायकों की संख्या दो अंकों में नहीं कर पा रही है। जब इनका मुख्यमंत्री या सरकार नहीं बनती, तो यह लोग ऑपरेशन लोटस शुरू कर देते हैं। दिल्ली में जब भाजपा जोड़-तोड़ नहीं सकी तो तीसरा तरीका अपनाया कि आप नेताओं और विधायकों को जेल में डाल दिया। इसमें भी कामयाबी न मिलने से यह लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री तो बन नहीं पाए, तो किसी तरह से मुख्यमंत्री आवास पर ही कब्जा कर लें। अगर भाजपा को मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करके मन की शांति मिलती है तो उनका स्वागत है। आप के विधायक और मंत्री सीएम आवास, बड़े बंगलों या बड़ी गाड़ियों के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। हम दिल्ली के लोगों के लिए काम करने आए हैं। अगर जरूरत पड़ेगी तो सड़क पर बैठकर भी दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगे। ये सारे बंगले भाजपा को मुबारक हों, हम दिल्लीवालों के दिल में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed