फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Hanuman Chalisa recitation for essential facilities and registry

जरूरी सुविधाओं और रजिस्ट्री के लिए हनुमान चालीसा का पाठ

Sat, 20 Nov 2021 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recitation for essential facilities and registry
ग्रेनो वेस्ट की साया जिऑन सोसाइटी में धरने पर बैठे निवासी - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की साया जिऑन और आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासियों ने शनिवार को बिल्डरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दोनों सोसाइटी के निवासी सुविधाएं नहीं मिलने और बिल्डरों की मनमानी से परेशान हैं। साया जिऑन सोसाइटी के निवासियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर नाराजगी व्यक्त की। वहीं, मांग पूरी नहीं होने पर रविवार को भी धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन की साया जिऑन सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ दिनभर प्रदर्शन किया। निवासी रजिस्ट्री और सुविधाओं के लिए परेशान हैं। निवासियों ने बताया कि वर्ष 2018 में बिल्डर ने कब्जा दे दिया था, लेकिन 150 से अधिक फ्लैटों की रजिस्ट्री अब तक नहीं हो सकी है। सोसाइटी में सीलन की दिक्कत है। एसटीपी काम नहीं कर रहा है। बिल्डर ने जनरेटर का पैसा ले लिया है, लेकिन अब तक खरीदे नहीं हैं। किराए के जनरेटर लगा रखे हैं। उधर, मार्केट में अतिक्रमण है। बिल्डर ने छोटे-छोटे वेंडर को जगह दे दी है। आरोप है कि बार-बार आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। शनिवार को भी बिल्डर प्रतिनिधिमंडल ने वार्ता कर आश्वासन दिया। निवासियों का कहना है कि मांग पूरी होने और बिल्डर के साथ बैठक होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

बिल्डर के खिलाफ डीसीपी को सौंपा पत्र
ग्रेनो वेस्ट की आमात्रा होम्स सोसाइटी के निवासी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी बिल्डर अनदेखी कर रहा है। शनिवार को निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद डीसीपी को शिकायत पत्र देकर बिल्डर पर कार्रवाई करने की मांग की। निवासी अनूप कुमार, हर्षित कोटिया आदि का आरोप है कि बुकिंग के समय बिल्डर ने जो वादे किए थे, उनको पूरा नहीं किया है। बारिश के समय बेसमेंट में पानी भर जाता है। सीसीटीवी कैमरे सही से काम नहीं करते। खेलने की जगह पर मेट्स नहीं है। इससे बच्चों को चोट लग जाती है। बिल्डर ने सुरक्षा और हाउसकीपिंग कर्मचारियों को बाहर कर दिया। मेंटेनेंस शुल्क 2.60 रुपये प्रति स्क्वायर फीट देने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बिल्डर शॉफ्ट को कवर नहीं किया गया। बच्चों के गिरने की संभावना रहती है। प्रदर्शन में नोएडा एस्टेट फ्लैट ओनर्स मेन एसोसिएशन (नेफोमा) के पदाधिकारी भी शामिल रहे। निवासियों ने डीसीपी हरीश चंदर को शिकायत दी है। प्रदर्शन में मनोज पंवार, अनूप, सोमवीर, स्वाति, नरेश भाटी, ऋषि, साहिल, नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान, सदस्य देवेंद्र चौधरी, मुकेश माथुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed