फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gym trainer killed dr. mehandiratta family for debut of 5 lac

महज पांच लाख रुपये कर्ज चुकाने के लिए की थी डॉ. मेहंदीरत्ता परिवार की हत्या

Sat, 16 Nov 2019 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
gym trainer killed dr. mehandiratta family for debut of 5 lac
सेक्टर सात में डाक्टर मेहंदीरता परिवार की हत्या करने वाले आरोपी मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया? - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। महज पांच लाख रुपये का कर्ज उतारने के लिए जिम ट्रेनर मुकेश डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के घर जेवर चोरी करने गया था, इस दौरान उसने डॉ. सहित परिवार के चार लोगों को चाकू से गोदकर मार डाला। खास ये था कि वह घर से कुछ नहीं ले जा पाया लेकिन परिवार द्वारा पहने हुए आभूषण लेकर ही फरार हो गया।
विज्ञापन

ये खुलासा शुक्रवार को सेक्टर-7ए में आठ नवंबर को हुए सामूहिक हत्याकांड में एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने किया है। आरोपी को बुधवार को शिरडी से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दावा किया है कि मुकेश चोरी के इरादे से डॉ. मेहंदीरत्ता के घर में दाखिल हुआ था। इस दौरान डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता और उनकी पत्नी भारती के शोर मचाने पर उसने उनकी हत्या कर दी। इस दौरान उनके बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया के अचानक आने पर उसने उन दोनों को भी मार डाला। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त चाकू और मौके से चुराए गए गहने बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन जुआ खेलने का था शौकीन
पुलिस के अनुसार, मुकेश सट्टा और ऑनलाइन जुआ खेलने का आदि था। इस कारण उस पर करीब 5 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। उसे चुकाने के लिए उसने चोरी की इरादा बनाया। मुकेश डॉ. प्रवीण मेहंदीरत्ता के बेटा दर्पण का जिम ट्रेनर है। अक्तूबर में मुकेश ने दर्पण से जूते मंगवाए थे। वह उन्हें लेने के लिए वह सिर्फ एक ही बार उसके घर गया था। इस दौरान उसने देखा कि घर में दर्पण के बुजुर्ग माता-पिता ही रहते हैं। ऐसे में उसने तभी उनके घर में चोरी करने का इरादा कर लिया था। वारदात से चार-पांच दिन पहले ही मुकेश ने डबुआ मंडी के पास से एक चाकू खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के चिल्लाने पर कर दिए चाकू से वार
हत्यारोपी कलाई का एक्स-रे करने के बहाने से डॉक्टर के घर में दाखिल हुआ। उसने डॉ. प्रवीण को अपना नाम राहुल बताया। एक्सरे रूम में मुकेश ने उन्हें आतंकित करने के लिए चाकू निकाल लिया। डॉ. मेहंदीरत्ता चिल्लाने पर हत्यारे ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
अलमारी खोलने की कोशिश में जाग गई थी डॉक्टर की पत्नी
डाक्टर की हत्या करने के बाद मुकेश ऊपर आया तो एक कमरे में टीवी चल रहा था। वहां से कुत्ते के भौंकने की आवाज भी आ रही है। उसने उस कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी, जिससे कुत्ता बाहर न आ सके। इसके बाद वह डाक्टर के बेडरूम में पहुंचा, जहां उनकी पत्नी भारती सो रहीं थी। मुकेश ने अलमारी खोलने का प्रयास किया मगर आवाज होने पर भारती मेहंदीरत्ता की आंख खुल गई। भारती चिल्लाई तो आरोपी ने उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।

अचानक आ गए थे डॉ. दंपती के बेटी-दामाद
वह घर में सामान तलाश ही रहा था कि अचानक डा. प्रवीण की बेटी प्रियंका और दामाद सौरभ कटारिया घर में दाखिल हो गए। उसने घर में आते ही सौरभ पर हमला किया। इस दौरान दोनों की गुत्थमगुथा भी हुई, जिसमें मुकेश के हाथ में भी चाकू से कट लग गया था। मुकेश ने पुलिस को बताया कि एकबारगी तो सौरभ ने उसे काबू भी कर लिया था, मगर उसने चाकू से सौरभ पर कई वार किए तो वह वहीं निढाल हो गया। इस दौरान पति को बचाने आई प्रियंका को भी उसने उसके साथ ही मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed