फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gyanshree School of Noida tops CBSE National Shooting Under-17

Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग के अंडर-17 में नोएडा का ज्ञानश्री स्कूल अव्वल

Tue, 16 Sep 2025 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Gyanshree School of Noida tops CBSE National Shooting Under-17
बालक वर्ग के एयर राइफल में दिखाया कमाल, अंडर-14, 17 व 19 के विजेताओं को मिला पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में चली सीबीएसई राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के बालक वर्ग के एयर राइफल मे अंडर-17 में नोएडा के आर्मी पब्लिक स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में निशानेबाजों के बीच जबरदस्त स्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिता के अंडर-14, 17 व 19 के बालक व बालिका वर्ग में निशानेबाजों ने डिजिटल टारगेट पर निशाना लगाया।

विद्यालय की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि जेपी स्कूलों के अध्यक्ष कमांडर एसजे सिंह, जनरल मेनेजर आनंद कुमार, प्रधानाचार्य मीता भंडूला, उप-प्रधानाचार्य अनीता पिल्लई, स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

एयर पिस्टल : अंडर-14 बालिका वर्ग में बलराम बृजभूषण सरस्वती मंदिर स्कूल, अंडर-17 में दिल्ली पब्लिक स्कूल बंगलुरू, अंडर-19 में बीबीएसएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बाजी मारी। बालक वर्ग एयर पिस्टल अंडर-14 में रेनेसां स्कूल, अंडर-17 में दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ व अंडर-19 में जैन हेरिटेज स्कूल बेंगलुरू ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर राइफल : बालिका वर्ग के अंडर-14 में सनबीम अकादमी वाराणसी, अंडर-17 में आर्मी पब्लिक स्कूल और अंडर-19 में विद्या देवी जिंदल स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के अंडर-14 में टेक्नो इंडिया ग्रुप पब्लिक स्कूल पश्चिम बंगाल, अंडर-17 में ज्ञानश्री स्कूल नोएडा व अंडर-19 में विद्या देवी जिंदल स्कूल पहले नंबर पर रहा।

आठ जोन और दूसरे देश के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
नीरज सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आठ जोन व विदेश से करीब 1200 से अधिक निशानेबाजों ने निशाना लगाया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर आयोजित हुई इस प्रतियोगिता ने ग्रेटर नोएडा को एक बार फिर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed