फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gyananand Maharaj and Urban Development Minister reached Kalki Dham.

Noida News: ज्ञानानंद महाराज और नगर विकास मंत्री कल्कि धाम पहुंचे

Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Gyananand Maharaj and Urban Development Minister reached Kalki Dham.
असमोली(संभल)। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम में शुक्रवार को गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद और नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहुंचे। श्री कल्कि धाम सेवा समिति की ओर से दोनों का स्वागत किया गया। श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और स्वामी ज्ञानानंद ने भेंट वार्ता की। इसके बाद स्वामी जी ने निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के लिए शिला पूजन किया।
विज्ञापन

गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी ने कहा कि यही वह भूमि है। जहां पर कलियुग में भगवान कृष्ण श्री कल्कि नारायण के रूप में आएंगे। यही शास्त्रों में वर्णित है। वहीं, दूसरी ओर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि श्री कल्कि धाम सनातन धर्म एवं संस्कृति के केंद्र के रूप में वैश्विक पटल पर स्थापित हो रहा है। सनातन का जयघोष विश्व में गुंजाने में श्री कल्कि धाम की विशेष भूमिका है। मैं श्री कल्कि धाम के प्रत्येक कार्य को करने के लिए सदैव तत्पर हूं। श्री कल्कि धाम निर्माणार्थ शिलादान भी किया। इस दौरान लवकुश शर्मा, आचार्य अखिलेश्वर शास्त्री, आचार्य दुष्यंत शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000000000
संभल पालिका का सीमा विस्तार और नाला निर्माण की मांग की
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय सांख्यधर ने नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मुलाकात की। कल्कि भगवान का चित्र भेंट किया। इस दौरान भाजपा नेता ने नगर पालिका संभल के सीमा विस्तार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर स्थित सोत नदी तक नाला निर्माण किए जाने की मांग की। जिससे शहर की जलनिकासी सरल हो सके। लोगों को भी मुश्किल का सामना न करना पड़े।इस दौरान डॉ. अरविंद गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed