फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Guru Mantra: Learning English made easy with AI and audio technology.

गुरु मंत्र : एआई और ऑडियो तकनीक से आसान बना अंग्रेजी सीखना

Sat, 04 Jul 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Guru Mantra: Learning English made easy with AI and audio technology.
रश्मि शील
सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए अंग्रेजी अक्सर कठिन विषय होती है। इसी चुनौती को अवसर में बदलते हुए मैं पिछले छह वर्षों से कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों को ध्वनियों (फोनेटिक्स) के आधार पर अंग्रेजी सिखा रही हूं। शुरुआत में बच्चे वॉवेल और कॉन्सोनेंट पहचान लेते थे, लेकिन सही उच्चारण और पढ़ने में झिझकते थे। इसे दूर करने के लिए मैंने ऑडियो रिकॉर्डिंग तकनीक अपनाई। बच्चों की आवाज रिकॉर्ड कर उन्हें दोबारा सुनाया जाता है, जिससे वे अपनी गलतियां पहचानते हैं और सही उच्चारण सीखते हैं। इससे उनकी पढ़ने और बोलने की क्षमता में सुधार हुआ है। पिछले एक वर्ष से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को भी शिक्षण का हिस्सा बनाया है। एआई आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चे खेल-खेल में अंग्रेजी पढ़ना, लिखना और बोलना सीख रहे हैं। नई तकनीकों ने उनकी रुचि, आत्मविश्वास और सीखने की गति बढ़ाई है। मेरा विश्वास है कि नवाचार और तकनीक के प्रभावी उपयोग से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी किसी से पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

- रश्मि शील, अंग्रेजी शिक्षिका, कंपोजिट विद्यालय पर्थला खंजरपुर, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed