फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gujjar Demanded to part in Ram temple trust

राम मंदिर ट्रस्ट में भागीदारी को गुर्जर होंगे लामबंद

Fri, 15 Nov 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Gujjar Demanded to part in Ram temple trust
ग्रेटर नोएडा में गुर्जर समुदाय के लोग राम जन्मभूमि ट्रस्ट में गुर्जर प्रतिनिधि को रखने की मांग क? - फोटो : Grnoida
राम मंदिर ट्रस्ट में भागीदारी के लिए गुर्जर होंगे लामबंद
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अयोध्या में राम मंदिर जन्म भूमि की खुदाई में पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट में गुर्जर प्रतिहार शैली के साक्ष्य मिलने के आधार पर गुर्जर समाज के प्रतिनिधित्व की मांग जोर पकड़ने लगी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा को समाज का समर्थन मिल रहा है। बृहस्पतिवार को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी व अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। महासभा ने घोषणा की कि राम जन्म भूमि ट्रस्ट में गुर्जर समाज के व्यक्ति और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट देने वाले पूर्व निदेशक केके मुहम्मद की भागीदारी के लिए लामबंद होकर मांग उठाई जाएगी। इसके लिए हर जिले में डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा और गांव-गांव बैठक कर हस्ताक्षर अभियान चलेगा।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग गुर्जर के राम मंदिर ट्रस्ट में समाज व केके मुहम्मद के प्रतिनिधित्व की मांग उठाई थी। इस मांग का समाचार अमर उजाला ने 13 नवंबर को ‘राम मंदिर ट्रस्ट में गुर्जर प्रतिनिधित्व की दावेदारी’ प्रकाशित किया था। अब, अनुराग गुर्जर और महासभा के अन्य पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि वह इस मांग को जोरशोर से उठाएंगे। पदाधिकारियों ने प्राचीन पुस्तक आदि के साक्ष्य दिखाते हुए कहा कि गुर्जर प्रतिहार शैली में बनाए गए मंदिरों की सबसे बड़ी पहचान पत्थर स्तंभों पर बने पूर्ण कलश और उनके नीचे लटकती हुई घंटियां हैं। केके मुहम्मद की किताब ‘मैं हूं भारतीय’ में भी लिखा है कि राम जन्मभूमि की खुदाई में इसी तरह के पूर्ण क्लश मिले हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि इससे ये साबित होता है कि राम मंदिर गुर्जर प्रतिहार वंश ने ही बनाया था, इसलिए गुर्जर समाज की मंदिर ट्रस्ट में भागदारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन देने के अलावा वह स्वयं भी पीएम से मिलने का समय मांगेंगे। मुलाकात होने पर सारे साक्ष्य उनके सामने पेश किए जाएंगे। इसके बाद पीएम से गुर्जर समाज के किसी विशेष शख्स और केके मुहम्मद को राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल होने की मांग करेंगे। श्याम सिंह भाटी एडवोकेट ने कहा कि महासभा गुर्जर समाज के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर रुपेश डेढ़ा, अशोक कमांडो, डॉ. अजय भाटी, सतीश बैंसला, प्रमोद बॉस, दीपक भाटी, गौरव तंवर, अनिल चेची, तेजा गुर्जर, नितिन गुर्जर, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed